रिजिजू ने अखिलेश यादव पर लगाया भगवान बुद्ध का अपमान करने का आरोप

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (10:17 IST)
नई दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर उत्तरप्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा नहीं स्वीकार कर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है।
 
रिजिजू ने गुरुवार को टि्वटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें अखिलेश यादव उपहार के रूप में दी जा रही भगवान बुद्ध की आवक्ष प्रतिमा को कथित तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे हैं और इसे मंच के पीछे रखने के लिए कह रहे हैं। यह चुनावी रैली कुछ दिन पहले कौशांबी में हुई थी।
 
भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर भगवान बुद्ध का अपमान करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि मैं जानता था कि अखिलेश यादव दलितों की भावनाओं के प्रति कभी गंभीर नहीं रहे, लेकिन भगवान बुद्ध का यह खुला अपमान भारत के लोकाचार का अपमान है। गौरतलब है कि कौशांबी बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक बड़ा तीर्थस्थल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख