यूपी में ब्राह्मणों का हुआ है सबसे ज्यादा उत्पीड़न : सतीश चंद्र मिश्रा

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (18:46 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध व महिला उत्पीड़न चरम पर है। सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है।जगह जगह लूट हत्या जैसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं और सरकार अपराधियों को बचाने में जुटी है।

ब्राह्मणों का हुआ है सबसे ज्यादा उत्पीड़न : उन्होंने कहा की प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मणों का ही हुआ है। उनकी हत्या कराई गई हैं। अमर दुबे की पत्नी को अपराधी बना दिया गया। ब्राह्मण समाज यह अन्याय देख रहा है। वह समय आने पर निर्णय लेगा।भाजपा सरकार ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।

सरकार की है चालबाजी : उन्होंने कहा कि कृषि के काले कानून को वापस लेने में भी सरकार चालबाजी कर रही है।चुनाव बाद फिर से ऐसे कानून लगा देगी।प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह संकल्प लेकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए गांव में अभी से तैयारी शुरू कर दे। इसके लिए बूथ कमेटी व पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख