Festival Posters

जो बिडेन का अमेरिका से वादा- तोड़ने के बजाए जोड़ने वाला राष्‍ट्रपति बनूंगा

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (08:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी चुनाव में ऐतिहासिक वोट हासिल कर अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति चुने गए जो बिडेन ने अमेरिका जनता से वादा किया कि वे एक ऐसे राष्ट्रपति बनेंगे जो तोड़ने के बजाए जोड़ने का काम करेगा।

ALSO READ: जो बिडेन और कमला हैरिस को PM मोदी ने दी बधाई, जताई भारत-US संबंध मजबूत होने की उम्मीद
उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि इस देश की जनता ने हमें एक स्पष्ट जीत दी है। हम राष्ट्र के इतिहास में राष्ट्रपति टिकट पर अब तक के सबसे अधिक वोटों से जीते हैं, 74 मिलियन। मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा लेता हूं जो तोड़ने के बजाय जोड़ने का काम करेगा।
 
बिडेन ने कहा, 'मैं ऐसा राष्‍ट्रपति बनूंगा जो लाल और नीले रंग में रंगे अमेरिकी प्रांतों को नहीं देखता, बल्कि सिर्फ अमेरिका को देखता है।
 
उन्‍होंने कहा,  'आप में से जिन भी लोगों ने ट्रंप को वोट दिया, उनकी निराशा मैं समझ सकता हूं। आइये हम एक-दूसरे को एक मौका दें। यही वो समय है कि हम तीखी भाषा या वाकपटुता को अलग रखें। अपने बीच की तल्खियां कम करें। हम एक-दूसरे को फिर से देखें, फिर से सुनें।

अब समय आ गया है कि माहौल को हल्का करें। एक-दूसरे की बात को फिर से सुना जाए। हमें विकास करने के लिए अपने विरोधियों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करना बंद करना होगा। वे हमारे दुश्मन नहीं हैं, वे अमेरिकी हैं।
 
क्या बोलीं कमला हैरिस : अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने वाले अमेरिकी लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने सदियों से चले आ रहे महिलाओं के संघर्षों को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि आपने रिकार्ड संख्या में वोट डालकर अमेरिका के लोकतंत्र एक नया अध्याय लिखा है। आपने उम्मीद, मर्यादा, विज्ञान और सच को चुना है। आपने जो बिडेन को अगला राष्ट्रपति चुना है।

सुश्री हैरिस ने महिलाओं को याद करते हुए कहा, ‘महिलाएं हमारे लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। वे औरतें जिन्होंने 100 वर्ष पहले 19वें संशोधन के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा 55 वर्ष पहले मताधिकार के लिए संघर्ष किया है।‘

उन्होंने कहा कि इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हो सकती हूं लेकिन इस कड़ी में वह आख़िरी नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों का उत्कृष्ट परिणाम, छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार में उत्तरप्रदेश का दबदबा

भारत में जारी हो रहे हैं ई पासपोर्ट, क्या है इसमें खास, पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?

LIVE: बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी, नीतीश आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

असम में मतदाता सूची का 'गहन' नहीं 'विशेष पुनरीक्षण' क्यों?

Delhi Blast : ED ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जवाद अहमद को किया अरेस्‍ट, 25 कैंपस पर छापेमारी

अगला लेख