dipawali

भारत का गलत नक्शा दिखाकर विवादों में घिरे ट्रंप जूनियर

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (08:07 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर चुनाव में समर्थन को लेकर विश्व का एक नक्शा पोस्ट कर विवादों में घिर गए। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के समर्थक देशों को लाल और नीले रंग में दिखाया। भारत का भी गलत नक्शा दिखाते हुए इसमें कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को अलग तरीके से दिखाया गया।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बीच जूनियर ट्रंप ने विश्व के नक्शे के साथ एक ट्वीट कर कहा कि वह मानचित्र के जरिए चुनाव को लेकर अपना अनुमान जता रहे हैं। एक तरीके से उन्होंने दिखाया कि कुछ देशों को छोड़कर सारी दुनिया उनके पिता और रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन कर रही है।

नक्शे में कैलिफोर्निया राज्य, भारत, मैक्सिको, लाइबेरिया, क्यूबा, चीन को नीले रंग में दिखाते हुए कहा कि यहां से डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन मिल रहा है। भारत को नीले रंग में दिखाया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर को लाल रंग में दिखाया गया। नक्शे में भारत की सीमा का भी गलत चित्रण किया गया।

कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत के रंग से अलग दिखाने के लिए जूनियर ट्रंप की ट्विटर पर जमकर आलोचना की गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ के बाद ट्रंप का भारत को एक और झटका, 8 भारतीय नागरिक और कई कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान के Energy Trade पर बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शर्मनाक घटना, MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप

खतरों का सामना कर रही हैं लड़कियां.. CJI बीआर गवई ने क्‍यों कहा ऐसा?

क्या राघोपुर बनेगा 'रायबरेली', हो सकता है तेजस्वी और प्रशांत किशोर का मुकाबला

Nobel Peace Prize 2025: शांति पुरस्कार पाने का ट्रम्प का सपना चूर-चूर, जानिए अमेरिका के किन 4 राष्ट्रपतियों को मिल चुका है नोबेल

सभी देखें

नवीनतम

तालिबान और PAK सेना के बीच फिर छिड़ा संग्राम

Bihar Chunav: बिहार का घमासान, BJP ने 60 सीटों पर तय किए नाम, सीट शेयरिंग से खुश नहीं मांझी, महागठबंधन की टेंशन को AIMIM ने बढ़ाया

निवेशकों और फिल्मी हस्तियों के साथ CM डॉ. मोहन यादव का मंथन, मध्यप्रदेश में टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान

टैरिफ के बाद ट्रंप का भारत को एक और झटका, 8 भारतीय नागरिक और कई कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान के Energy Trade पर बड़ी कार्रवाई

UP : बागपत में ट्रिपल मर्डर, इमाम की पत्नी और 2 मासूम बेटियों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या

अगला लेख