क्या होता है स्विंग स्टेट्स, जिन्होंने फेल किया ट्रंप कार्ड, 13 में से 6 में बिडेन ने दर्ज की जीत

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (10:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी चुनाव में एक बार फिर स्विंग स्टेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जो बिडेन ने 13 में से 6 स्विंग स्टेट्‍स में जीत दर्ज कर राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के करीब पहुंच गए हैं। स्विंग स्टेट्स में मिली हार ने ही ट्रंप को हार की कगार पर पहुंचा दिया और वे कोर्ट पहुंच गए।
 
क्या होता है स्विंग स्टेट्स : अमेरिकी चुनाव में दोनों ही उम्मीदवारों का जोर 270 इलेक्टर वोट पर होता है। दोनों पार्टियां सोचती हैं कि वे कम से कम कुछ खास बड़े या छोटे राज्यों को अपने नियंत्रण में रखे।
 
यहां कुछ राज्यों को स्विंग स्टेट्स कहा जाता है। यह ऐसे राज्य होते है जहां के मतदाताओं का मूड स्थिर नहीं होता। यहां के अधिकांश मतदाता किसी एक दल के समर्थक नहीं होते। जॉर्जिया, फ्लोरिडा, ओहिया ऐसे ही राज्य है।
 
अकसर, हर चुनाव में स्विंग स्टेट्स बदलते रहे हैं। इस चुनाव में एरिजोना, पेन्सिलवेनिया, विस्कॉन्सिन समेत 13 राज्य स्विंग स्टेट्स साबित हो रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में दोनों कैंडिडेट इन्हीं राज्यों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
 
स्विंग स्टेट्स को बैटल ग्राउंड या पर्पल स्टेट्स भी कहा जाता है। पर्पल यानी नीले और लाल को मिलाया जाने वाला रंग। चुनावी लिहाज से इसके मायने कि यहां कोई भी जीत सकता है।
 
स्विंग स्टेट्स ने बदला खेल : इन 13 स्विंग स्टेट्स में से 7 में जीत दर्ज कर बिडेन ने राष्‍ट्रपति पद पर अपना दावा मजबूत किया। यहां पहले एक समय ट्रंप का पलड़ा भारी लग रहा था। लेकिन देखते ही देखते बिडेन उनसे आगे निकल गए। ट्रंप को जीतने के लिए जॉर्जिया, नोर्थ कैरोलाइना और नेवादा में जीत दर्ज करना जरूरी। नेवादा में 6 इलेक्टोरल वोट, यहां थोड़े ही अंतर से आगे चल रहे हैं बिडेन। अगर बिडेन नेवादा जीत लेते हैं तो वे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन जाएंगे।
 
4 स्विंग स्टे्टस के वोट पर बवाल : ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया, जॉर्जिया, मिशिगन, और विस्कॉन्सिन में धांधली का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली है। इनमें से विस्कॉन्सिन मेें बिडेन ने जीत हासिल की है तो पेन्सिलवेनिया और जॉजियां में वह तेजी से ट्रंप की बढ़त को कम कर रहे हैं। मिशिगन में ट्रंप ने एक बार फिर बिडेन पर बढ़त बना ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख