बाइडन ने पलटा ट्रंप का फैसला, अमेरिका फिर पेरिस समझौते में शामिल

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (07:50 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में अमेरिका के पुनः शामिल होने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।

ALSO READ: बाइडेन ने नस्लभेद और राजनीतिक हिंसा पर किया प्रहार, बोले- मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति
बाइडन ने बुधवार को कहा कि मैंने जो प्रतिबद्धताएं व्यक्त की हैं, उसके अनुसार हम आज से पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता में शामिल होने जा रहे हैं।

पेरिस समझौते में शामिल 195 देशों और अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं के लिए कार्बन प्रदूषण को कम करने और उनके जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन की निगरानी करने तथा उसकी जानकारी देने का लक्ष्य रखा गया है। चीन के बाद अमेरिका दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा कार्बन उत्सर्जक देश है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता तथा डब्ल्यूएचओ से अलग कर लिया था।
 
बाइडन ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण को स्थगित करने के कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर कर दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख