हर दूसरी दिवाली पर भारत आती थीं कमला हैरिस, इस तरह याद किया बचपन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 नवंबर 2024 (08:46 IST)
US elections 2024 : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को प्रकाशित एक लेख में बचपन में की गईं भारत की अपनी यात्राओं को याद किया। ALSO READ: US Election : अगर ट्रंप जीते अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव तो दुनिया के लिए क्या होंगे इसके मायने
 
हैरिस ने दक्षिण एशियाई के ऑनलाइन प्रकाशन ‘द जगरनॉट’ में प्रकाशित एक लेख में कहा कि जब मैं और मेरी बहन बड़े हो रहे थे, तब मेरी मां ने हमें हमारी विरासत की सराहना और सम्मान करना सिखाया। हम लगभग हर दूसरे साल दिवाली के मौके पर भारत जाया करते थे। हम अपने दादा-दादी और अन्य रिश्तेदारों के साथ समय बिताते थे।
 
उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के तौर पर मेरे आवास (उपराष्ट्रपति के सरकारी आवास) पर दिवाली समारोह का आयोजन किया जाना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। इसका मकसद न केवल अवकाश मनाना है बल्कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी प्रवासियों के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाना है। ALSO READ: कमला हैरिस बोलीं, अमेरिकियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं ट्रंप
 
राष्ट्रपति पद के लिए पांच नवंबर को होने वाले चुनाव से तीन दिन पहले प्रकाशित अपने लेख में हैरिस ने कहा कि 19 साल की उम्र में उनकी मां श्यामला हैरिस भारत से अमेरिका आईं। उन्होंने लिखा कि मेरी मां के जीवन के दो लक्ष्य थे: पहला-अपनी दो बेटियों- मेरा एवं मेरी बहन माया का पालन पोषण करना तथा दूसरा स्तन कैंसर का इलाज करना।
 
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि अमेरिका के लोग एक ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो सभी अमेरिकियों के लिए काम करे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : Kamala harris twitter account 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीक्षा और पिंडदान के समय भावुक नजर आईं ममता कुलकर्णी

मैं एकमात्र जादूगर हूं, जो मुफ्त बिजली दे सकता है : अरविंद केजरीवाल

सोना ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पहली बार 83 हजार के पार

भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए तैयार, बशर्ते...

सांसद संजय सिंह ने कोर्ट से कहा- मुख्‍यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस परेड इस बार क्यों है खास? जानें मुख्य अतिथि, झांकियों और सुरक्षा की पूरी Details

NEET UG परीक्षा का पेटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

Delhi election 2025 : दिल्ली चुनाव के लिए BJP के संकल्प पत्र का पार्ट-3, शाह बोले केजरीवाल ने स्कूलों, मंदिरों, गुरुद्वारों को भी ठेके पर दिया

भाव 2025 में भारत की शानदार सांस्कृतिक धरोहर की प्रस्तुति

अगला लेख