Hanuman Chalisa

1 मार्च से होने वाले हैं 5 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (16:46 IST)
1 मार्च से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इन बदलावों में बैंक कर्ज, एलपीजी सिलेंडर और कई बड़े बदलाव हैं। आइए जानते हैं कौनसे हैं वे बदलाव-  
 
1. एलपीजी और सीएनजी की कीमतें : एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के लिए गैस की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को बढ़ाई या घटाई जाती हैं। हालांकि पिछली बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत में वृद्धि नहीं की गई थी, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि त्योहार के कारण कीमतों को बढ़ाया जा सकता है।
 
2. ट्रेनों के समय में बदलाव : गर्मियों में भारतीय रेलवे ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकती है। मार्च में सूची को सार्वजनिक किया जा सकता है। खबरों के अनुसार 1 मार्च से 5,000 मालगाड़ियों और हजारों यात्री ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।
 
3. ईएमआई में बदलाव : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने पिछले दिनों रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से कई बैंक अपने एमसीएलआर रेट्स बढ़ा चुके हैं।  एमसीएलआर के बढ़े रेट लोन और ईएमआई पर सीधा असर डालेंगे। अब लोगों को बैंकों को ज्यादा ईएमआई चुकानी होगी।
4. इतने दिन बंद रहेंगे बैंक : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक निजी और सरकारी बैंक मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे। इसमें होली और नवरात्र आदि की छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। देश में बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।
 
5. सोशल मीडिया के नियमों में बदलाव : सोशल मीडिया उपयोग करने वालों के लिए भी मार्च में बदलाव होंगे। भारत सरकार ने हाल ही में आईटी नियमों में बदलाव किया है। ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अब भारत के नए नियमों का पालन करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख