Hanuman Chalisa

आज से बदलेंगे 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2021 (07:16 IST)
नई दिल्ली। 1 जून 2021 से देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके साथ ही कई बैंकिंग और अन्य नियमों में बदलाव होने भी हो रहे हैं जिनका आपकी रोजमर्रा की जिदंगी पर खास असर होने वाला है, जानिए कौन से हैं वे बदलाव...
 
महंगा होगा हवाई सफर : कोरोना की दूसरी लहर से हवाई यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की आय काफी कम हुई है। यही कारण है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा के किराए में 13 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू होंगी।
 
इनकम टैक्स ई-फाइलिंग की साइट बंद : 1 जून इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का ई-फाइलिंग पोर्टल बंद हो जाएगा। 7 जून को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग का नया पोर्टल लॉन्च करेगा। ITR भरने के लिए 7 जून 2021 से आपको //INCOMETAX.GOV.IN पर जाना होगा। आयकर विभाग के अनुसार इसे मोबाइल के जरिए इस्तेमाल करना आसान होगा और इस पर पहले से भरे आयकर विवरण आईटीआर आयकर फॉर्म और सरल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
फ्री नहीं रहेगा Google Photos : गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने भारत में Google One सर्विस लॉन्च किया है। अब तक गूगल अकाउंट होल्डर को फ्री गूगल फोटोज स्पेस देता था। अब इसके लिए चार्ज देना होगा। 
 
PF खाताधारकों को राहत : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ (EPFO) ने देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर अपने 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को राहत देने के इरादे से पीएफ खाते से दूसरी बार पैसा निकालने की अनुमति दी है।
 
रसोई गैस के दाम : तेल कंपनियां आम तौर पर हर माह रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। 1 जून से रसोई गैस सिलेंडर के रेट में भी बदलाव हो सकता है। फिलहाल दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 809 रुपए है। हालांकि जरूरी नहीं कि 1 जून को ही नई कीमतें जारी हों।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान, पीएम मोदी की मतदाताओं से अपील

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, सीजफायर की शर्तों पर क्या पाकिस्तान ने किया गुमराह?

Top News : लेबनान पर इजराइली हमले से संकट में सीजफायर, तेल कीमतों में उछाल

ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी

नोएडा हादसा : घेराबंदी के बावजूद गड्ढे में उतरने से हुआ हादसा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

अगला लेख