खुशखबर, नए साल में सरकारी नौकरियों की बहार, इस राज्य में 50,000 पदों पर होगी भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (07:43 IST)
चंडीगढ। पंजाब मंत्रिमंडल ने बुधवार को मौजूदा वित्त वर्ष में 50 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने के साथ ही 10 विभागों के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी है। सरकार 31 मार्च तक 10 विभागों में 50,000 लोगों की भर्ती करेगी।
 
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि लंबे से रिक्त पड़े अनावश्यक पदों के स्थान पर आवश्यकतानुसार नए एवं प्रासंगिक पदों का सृजन किया जाएगा।
 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 'समकालीन परिचालन चुनौतियों का सामना करने के लिए सरकारी विभागों के आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।'
 
जिन 10 विभागों का पुनर्गठन किया जाएगा, उनमें श्रम, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, स्थानीय सरकार, मुद्रण एवं लेखन, खेल एवं युवा सेवा कल्याण, रक्षा सेवा कल्याण और सहयोग विभाग शामिल हैं।
 
मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार एवं इसकी इकाइयों में होने वाली ताजा भर्तियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन देने के वास्ते पंजाब लोकसेवा नियमों में निश्चित संशोधनों को भी मंजूरी दी है।
 
बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशालय (SCERT) और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के कर्मियों के लिए अलग से कैडर बनाने की अनुमति भी प्रदान की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, इराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

अगला लेख