Festival Posters

आज से देश में होंगे यह 7 बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर?

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (07:52 IST)
नई दिल्ली। आज से देश में नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है। ऐसे में बड़े बदलाव भी दिखाई देंगे। आइए नजर डालते हैं इन बदलावों पर एक नजर...

ALSO READ: महंगाई का लगेगा एक और झटका, 1 अप्रैल से होगी दवाइयों के दामों में 10 प्रतिशत की वृद्धि
पैन आधार लिंक नहीं करना पड़ेगा महंगा : अगर आपने 31 मार्च तक आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक नहीं करवाया है तो आपका पैन कार्ड इन-एक्टिव हो जाएगा। अगर 1 अप्रैल के बाद यह काम करवाया गया तो सरकार फाइन वसूलेगी।
 
ज्यादा देना होगा टोल टैक्स : ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच देशभर में 1 अप्रैल से टोल टैक्‍स में बदलाव होगा। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है। नतीजतन 1 अप्रैल की रात 12 बजे से राष्ट्रीय राजमार्गों पर आना-जाना महंगा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली से जुड़े ज्यादातर राजमार्गों पर टोल टैक्स में कम से कम 10 फीसदी की वृद्धि की गई है।

ALSO READ: बड़ी खबर, 1 अप्रैल से टोल टैक्स होगा महंगा, जानिए कितनी होगी बढ़ोतरी...
EPF के ब्याज पर टैक्स : सरकार ने नए वित्त वर्ष में EPF के ब्याज पर टैक्स वसूलने का फैसला किया है। सरकारी कर्मचारियों द्वारा 5 लाख और निजी कर्मचारियों द्वारा 2.5 लाख से अधिक के योगदान पर मिलने वाले ब्याज को आय माना जाएगा। इसे आयकर के दायरे में गिना जाएगा।
 
अघोषित आय का एडजस्टमेंट नहीं : नए वित्त वर्ष से व्यापारियों को पकड़ी गई नकद राशि को पुराने नुकसान से एडजस्ट करने की सुविधा नहीं मिलेगी। इस राशि पर टैक्स देना ही होगा। अब तक व्यापार में हुआ नुकसान अगले 8 साल तक एडजस्ट किया जा सकता था। किसी भी व्यवसायी द्वारा किया गया अवैध खर्च भी एडजस्ट नहीं होगा और उसे कर योग्य आय माना जाएगा। 
 
20 करोड़ टर्नओवर पर भी ई-इनवाइस : अगर किसी व्यावसायिक प्रतिष्‍ठान या कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ या उससे अधिक है तो उन्हें ई-इनवाइस जारी करना होगा। पहले यह सीमा 50 करोड़ रुपए थे।
 
ऑडिट ट्रेल रखना भी जरूरी : कंपनियों को अब ऑडिट ट्रेल का रिकॉर्ड रखना होगा। खाते में छोटे-छोटे बदलाव का हिसाब भी रखना होगा। इससे बैक डेट में जाकर बिल और खाते हेर फेर की संभावनाएं खत्म हो जाएगी।
 
बैंक खाता हो जाएगा फ्रीज : पहले बैंक खाते के KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 थी। हालांकि, देश में कोरोना की वजह से रिजर्व बैंक ने बैंक खातों के केवाईसी अपडेट की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी है। अब यदि आप इसे लिंक नहीं करते हैं, तो बैंक खाता फ्रीज हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Strait of Hormuz को लेकर Donald Trump का वॉ‍रशिप प्लान कैसे हुआ फेल, 7 देशों ने क्यों नहीं दिया साथ, भारत ने क्या दिया जवाब

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

कोच्चि से 180 नौसैनिक और श्रीलंका से 84 शव लेकर उड़ी ईरानी 'मिस्टीरियस फ्लाइट', सीक्रेट रूट से अमेरिका-इजराइल को दिया चकमा!

शौक पड़ा भारी! शख्स ने प्राइवेट पार्ट में डाली पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान, क्‍या है पूरा माजरा

रोबोट को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रोड पर चहलकदमी देख बिगडी थी 70 साल की महिला की तबीयत

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा में NDA बहुमत के पार, चुनाव में बिखरा विपक्ष, विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा नुकसान

ओडिशा में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस हुई सख्त, 3 विधायकों को किया सस्‍पैंड, बड़े एक्‍शन की तैयारी

शार्ट कवरिंग के कारण शेयर बाजार में तेजी, क्या करें निवेशक?

पहचान का संकट : अब कागज तय करेंगे जेंडर? ट्रांसजेंडर बिल में बदलाव से छिड़ा नया विवाद, छलका कम्‍युनिटी का दर्द

काबुल में कत्ल-ए-आम : मुनीर के आदेश पर पाकिस्तान का भीषण हमला, अस्पताल बना श्मशान, 400 से अधिक मौतें

अगला लेख