Hanuman Chalisa

अब ऑफलाइन करा सकते हैं आधार का सत्यापन, जानिए क्या है तरीका...

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (07:30 IST)
नई दिल्ली। अब लोग भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा तैयार किए गए डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज को साझा करके अपने आधार का सत्यापन ऑफलाइन करा सकते हैं। इस दस्तावेज में धारक को सौंपी गई आधार संख्या के केवल अंतिम चार अंक होंगे।
 
आधार (प्रमाणीकरण और ऑफलाइन सत्यापन) विनियम-2021 को 8 नवंबर को अधिसूचित किया गया और मंगलवार को इसे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया, जिसमें ई-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) प्रक्रिया के लिए आधार के ऑफलाइन सत्यापन को सक्षम करने को एक विस्तृत प्रक्रिया का निर्माण किया गया है।
 
यूआईडीएआई ने ऑनलाइन सत्यापन पर मौजूदा तंत्र के अलावा क्यूआर कोड सत्यापन, आधार कागजरहित ऑफलाइन ई-केवाईसी सत्यापन, ई-आधार सत्यापन, ऑफलाइन कागज आधारित सत्यापन और समय-समय पर प्राधिकरण द्वारा शुरू किए गए किसी भी अन्य प्रकार के ऑफलाइन सत्यापन को जोड़ा है।
 
देश के 122 शहरों में 166 नए केंद्र खोलने का एलान किया गया है। यहां लोग नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे, साथ ही अपने पुराने आधार कार्ड को अपडेट भी कराया जा सकेगा।
 
उल्लेखनीय है कि 12 अंकों का आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसकी मदद से किसी भी सरकारी योजना का लाभ लिया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख