Hanuman Chalisa

14 FDC दवाओं की बिक्री पर लगी रोक, दुकान पर नहीं मिलेगी सर्दी-खांसी की ये दवाएं

Webdunia
रविवार, 4 जून 2023 (14:59 IST)
ban on 14 medicines : मोदी सरकार ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर रोक लगा दी है। ये दवाएं अब बाजार में नहीं मिलेंगी। इस लिस्ट में पैरासिटामोल भी शामिल है। केंद्र सरकार ने विशेषज्ञ समिति की सलाह पर यह कदम उठाया है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इनमें कई दवाएं ऐसी हैं, जो फटाफट आराम तो देती हैं, लेकिन इनसे लोगों को नुकसान भी होता है। इन दवाओं में 2 या 2 से अधिक दवाओं के मिश्रण होते हैं।
 
प्रतिबंधित दवाओं में सर्दी, खांसी, कफ, बुखार को ठीक करने वाली निमेसुलाइड और पैरासिटामोल टैबलेट के अलावा क्लोफेनिरामाइन मेलेट और कोडाइन सिरप का कांबिनेशन, फोल्कोडाइन और प्रोमेथाजाइन, एमोक्सोलिन और ब्रोहेक्साइन हैं।
 
इनके अलावा ब्रोहेक्साइन और डेक्सट्रोमेथोरफैन और अमोनियम क्लोराइड और मेंथोल, पैरासिटामोल और ब्रोहेक्साइन और फेनाइलेफराइन और क्लोरफेनिरामाइन और गुइफेंसिन और सैलबुटामोल और ब्रोहेक्साइन के कॉम्बिनेशन वाली दवा शामिल हैं।
 
एफडीसी ऐसी दवा होती है, जो 2 या 2 से अधिक दवाओं के संयोजन से तैयार होती है। इन्हें ‘कॉकटेल’ दवाएं भी कहा जाता है। माना जाता है कि ये दवाएं सबसे ज्यादा भारत में बिकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के जैसलमेर में शर्मनाक लापरवाही, खुले में मिले 500 से ज्यादा गायों के कंकाल, सवालों के घेरे में प्रशासन

आज से नौतपा: 29 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, उत्तर भारत में गर्मी से कब मिलेगी राहत?

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

सूरत में जमनाबाई विद्यार्थी भवन का मुख्‍यमंत्री ने किया उद्‍घाटन

अगला लेख