Hanuman Chalisa

3 दिन में निपटा लें बैंक से जुड़े काम, वरना 9 दिन हो जाएंगे परेशान

Webdunia
मंगलवार, 23 मार्च 2021 (10:04 IST)
नई दिल्ली। छुट्टियों और वित्त वर्ष की समाप्ति पर बैंक कर्मियों की व्यस्तता की वजह से 27 मार्च से 4 अप्रैल तक ग्राहकों को बैंकों में परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। इस बीच 30 मार्च और 3 अप्रैल, 2 ही दिन बैंक खुलेंगे लेकिन इसमें बैंकों में भारी भीड़ हो सकती है।

यदि आपको बैंक से जुड़े काम हैं तो इस हफ्ते निपटा लें। पूरे देश में महीने का दूसरा शनिवार, रविवार और होली के त्योहार 27-29 मार्च से 3 दिन तक बैंक लगातार बंद रहेंगे।
 
27, 28 और 29 मार्च को लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च 2021 को माह का चौथा शनिवार है। 28 मार्च 2021 को रविवार है। इसलिए इन 2 तारीखों को देश के सभी राज्य में बैंक बंद होंगे। 29 मार्च 2021 को होली के अवसर पर बैंक बंद होंगे।
 
इसके बाद 31 और  1 अप्रैल को बैंकों की लेखाबंदी के चलते ग्राहक संबंधी सेवाएं बंद रहेगी। 2 अप्रैल 2021 को गुड फ्राइडे की वजह से अवकाश है इसलिए इस दिन भी बैंक बंद होंगे। इसके बाद 3 अप्रैल 2021 को सभी बैंक खुले रहेंगे। 4 अप्रैल को रविवार है इसलिए फिर से बैंकों में छुट्टी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन

Weather Update 6 June: केरल के बाद गोवा पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख