Hanuman Chalisa

Emergency SOS: हर महिला को करना चाहिए अपने फ़ोन में ये setting

Webdunia
सोमवार, 8 मई 2023 (16:29 IST)
Women safety tips : आज के दौर में हमारी सुरक्षा हमारी खुद की ज़िम्मेदारी है। बढ़ते ज़माने के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और पॉलिसी के कारण हमारे पास अपनी सुरक्षा के लिए कई साधन है क्योंकि इस दौर में अपराधों की संख्या भी कई गुना तेज़ी से बढ़ रही है। खासकर की इस वर्किंग कल्चर में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए बहुत सजग होना पड़ता है। इन एडवांस टेक्नोलॉजी में आपका फ़ोन भी शामिल है जिसकी मदद से आप इमरजेंसी के दौरान सिर्फ एक टेप (tap) में अपने घरवालों या दोस्तों को कॉल कर सकते हैं या संदेश भेज सकते हैं। साथ ही आप पुलिस या एम्बुलेंस को भी एक टेप में कॉल कर सकते हैं। सिर्फ महिलाएं नहीं बल्कि हर व्यक्ति को अपने फ़ोन में इस सेटिंग को ज़रूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप इस सेटिंग को अपने फ़ोन में कर सकते हैं। 
 
कैसे करें अपने फ़ोन में Emergency SOS सेटिंग?
 
लगभग हर एंड्रॉइड 12 और 13 में ये फीचर मौजूद होता है और एपल के फ़ोन में ये फीचर बिल्ट इन रहता है। इन स्टेप के ज़रिए आप अपने मोबाइल में इस फीचर को ऑन कर सकते हैं....
1. अपने मोबाइल की सेटिंग खोलें।

2. इसके बाद आपको 'Safety and Emergency’ नाम से एक विकल्प मिलेगा, उस पर टेप करें।
3. इसके बाद आपको ‘Emergency SOS’ को ऑन कर लेना है।
 
4. इसके बाद आप ‘Emergency information’ विकल्प पर जाएं।
5. इसमें आप अपनी जानकारी डाल सकते हैं।
 
6. साथ ही आप अपने परिवार के सदस्य या किसी दोस्त का कांटेक्ट नंबर भी डाल सकते हैं।
 
7. इसके बाद आप अपने फ़ोन का पावर बटन दवाएं आपको वहां ‘Emergency’ का विकल्प दिखेगा।
 
अपनी सूचना लोगों को कैसे दिखेगी?
 
आपकी सूचना डालने के बाद यदि आप इमरजेंसी के विकल्प पर टेप करते हैं तो कोई भी आपकी लॉक स्क्रीन (lock screen) से उस सूचना को पढ़ सकता है जिसमें आपका नाम, पता, ब्लड ग्रुप, कांटेक्ट नंबर, आदि शामिल होंगे। साथ ही कोई भी उस कांटेक्ट नंबर को बिना फ़ोन अनलॉक किए कॉल कर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख