बड़ी खबर, पीएफ खाताधारकों को मिलेगा 8.5% ब्याज, 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (14:41 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय के उस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ खाताधारकों को मिलने वाले ब्याज का निर्धारण होना था। मंत्रालय की स्वीकृति के बाद PF खाताधारकों को 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। इससे EPFO के 6 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को लाभ होगा।
 
श्रम सचिव सुनील बर्थवाल ने समाचार पत्र इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि यह दिवाली के तोहफे के जैसा है। अब एक हफ्ते में इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि ईपीएफओ की ब्याज दर में इस वर्ष भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले एक वर्ष में कोविड महामारी के चलते ईपीएफओ में अंशदान से ज्यादा निकासी हुई है।
 
मार्च 2020 में पीएफ पर मिलने वाली ब्याज दरों को 8.65 फीसदी से कम करके 8.5 प्रतिशत कर दिया गया था। यह 7 वर्ष में सबसे कम ब्याज दर है। इससे पहले साल 2012-13 में पीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख