Hanuman Chalisa

EPFO का बड़ा दांव, बेहतर रिटर्न देने वाले फंड मैनेजर्स को मिलेगा ज्यादा पैसा, 30 करोड़ सदस्यों को हो सकता है मोटा फायदा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (09:30 IST)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने निवेश पोर्टफोलियो पर कमाई बढ़ाने के लिए एक नई रणनीति पर काम कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक इसके तहत अब फंड मैनेजर्स के लिए 'परफॉरमेंस-लिंक्ड इंसेंटिव' (प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन) व्यवस्था शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इसे आसान शब्दों में समझा जाए तो जो फंड मैनेजर जितना बेहतर रिटर्न कमा कर देगा, उसे भविष्य में निवेश के लिए उतना ही अधिक फंड आवंटित किया जाएगा।
 
वर्तमान में ईपीएफओ अपना इक्विटी निवेश मुख्य रूप से निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) के ईटीएफ (ETF) के जरिए करता है। लेकिन अब संगठन इससे आगे बढ़कर अन्य सेक्टोरल इंडेक्स में भी निवेश करने की योजना बना रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी बॉन्ड की तुलना में अधिक रिटर्न अर्जित करना है, ताकि अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को आकर्षक ब्याज दर दी जा सके। ईपीएफओ अब केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहना चाहता। पिछली बैठकों में सलाहकार संस्था Crisil से उन उभरते हुए क्षेत्रों (Sunrise Sectors) की व्यवहार्यता जांचने को कहा गया था, जिनमें भविष्य में बड़ी बढ़त की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं 
 
रेलवे और रक्षा (Defense) क्षेत्र। खबर के मुताबिक ईपीएफओ ऋण निवेश (Debt Investments) के लिए एक नई पद्धति विकसित कर रहा है। 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए संगठन जल्द ही अपने 30 करोड़ सदस्यों के लिए वार्षिक ब्याज दर की घोषणा करने वाला है।   Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख