Hanuman Chalisa

नई सुविधा : WhatsApp पर मैसेज कर पा सकते हैं PF अकाउंट से जुड़ी समस्या का समाधान

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (21:25 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन (EPFO) ने अपने खाताधारकों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर व्हाट्सऐप (WhatsApp) हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।
ALSO READ: दिवाली तक आपके खाते में आ सकता EPFO का ब्याज, ऐसे करें चेक
श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह सुविधा ईपीएफओ (EPFO) के शिकायतों के समाधान के लिए अन्य मंचों के अतिरिक्त है। इन मंचों में ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल (ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल), सीपीजीआरएएमएस, सोशल मीडिया मंच (फेसबुक और ट्विटर) और 24 घंटे काम करने वाला कॉल सेंटर शामिल हैं।
ALSO READ: Aadhaar PVC Card के लिए ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं आवेदन, जानिए प्रक्रिया
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ईपीएफओ ने अपने सदस्यों के जीवन को और ज्यादा सुगम बनाने के लिए WhatsApp आधारित हेल्पलाइन-सह-शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत की है। निर्बाध पहल की श्रृंखला के अंतर्गत उठाए गए इस कदम का उद्देश्य अंशधारकों को कोविड-19 महामारी के दौरान निर्बाध और बिना व्यवधान के सेवाओं डिलिवरी सुनिश्चित करना है।
 
इस पहल के माध्यम से पीएफ खाताधारक व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत कर सकते हैं। अब ईपीएफओ के सभी 138 क्षेत्रीय कार्यालयों में व्हाट्सऐप हेल्पलाइन सेवाएं शुरू हो चुकी है। कोई भी संबंधित पक्ष जहां पर उनका पीएफ खाता है, उस संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से, ईपीएफओ से जुड़ी सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकता है।
सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ईपीएफओ के इस हेल्पलाइन का उद्देश्य, डिजिटल पहल को अपनाते हुए अंशधारकों को आत्मनिर्भर बनाना है और बिचौलियों पर उनकी निर्भरता को समाप्त करना है। शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए और व्हाट्सऐप पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय में विशेषज्ञों की एक अलग टीम बनाई गई है।
 
इस हेल्पलाइन की शुरुआत के साथ यह काफी लोकप्रिय हो चुका है। अब तक ईपीएफओ ने व्हाट्सऐप के माध्यम से 1,64,040 से ज्यादा शिकायतों और सवालों का समाधान किया है।

व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद फेसबुक/ट्विटर जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर शिकायतों/प्रश्नों में 30 प्रतिशत की कमी और ईपीएफआईजीएमएस पोर्टल (ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत समाधान पोर्टल) पर 16 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख