Hanuman Chalisa

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
मंगलवार, 26 मई 2026 (20:17 IST)
अगर आपका भी PF (Provident Fund) EPFO में जमा होता है, तो जल्द ही आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) बहुत जल्द UPI के जरिए PF निकालने की नई सुविधा शुरू कर सकता है। इससे करोड़ों कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया और बार-बार क्लेम करने की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन ध्यान रहे इसका लाभ तभी मिलेगा जब आपका KYC, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और बाकी EPFO रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट हों। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि इस नई सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इसके लागू होने के बाद EPFO सदस्य UPI के माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते में PF की रकम ट्रांसफर कर सकेंगे।

लंबित मामलों में भी आई कमी

 
श्रम मंत्रालय के अनुसार, EPFO ने शिकायतों और कानूनी मामलों के निपटारे में भी तेजी लाई है। ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम के तहत पुराने मामलों को तेजी से सुलझाने का काम किया जा रहा है। अप्रैल 2024 में लंबित उपभोक्ता मामलों की संख्या 4,936 थी, जो मार्च 2026 तक घटकर 2,646 रह गई।
ALSO READ: Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

क्या होगा सबसे बड़ा फायदा?

अभी PF निकालने के लिए यूजर्स को ऑनलाइन क्लेम करना पड़ता है और कई बार प्रोसेसिंग में कई दिन लग जाते हैं। लेकिन नए UPI सिस्टम के आने के बाद निकासी प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी।
ALSO READ: China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

नई सुविधा के तहत सदस्य 

 
EPFO के इस कदम से देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर इमरजेंसी में पैसा निकालना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान हो सकता है।
 

WhatsApp पर भी मिलेगी EPFO सुविधा

श्रम मंत्रालय EPFO सेवाओं को WhatsApp से जोड़ने की तैयारी भी कर रहा है। जल्द ही सदस्य EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर मैसेज भेजकर कई जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
ALSO READ: Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

संभावित सेवाएं 

ऑटो-सेटलमेंट लिमिट भी बढ़ी

EPFO ने क्लेम के ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम को भी मजबूत किया है। अब ऑटो-सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे पात्र सदस्यों को बिना मानवीय हस्तक्षेप के 3 दिन के भीतर पैसा मिल सकता है। यह सुविधा बीमारी, शिक्षा, शादी और घर जैसी जरूरतों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख