Hanuman Chalisa

31 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो बाद में होगी परेशानी

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (14:41 IST)
नई दिल्ली। अक्टूबर माह को समाप्त होने में अब बस 10 दिन रह गए हैं। ऐसे में 31 अक्टूबर तक कई जरूरी काम करने की आखिरी तारीख है। अगर आप इस बीच घर लेने की सोच रहे हैं तो फिर आपके पास सुनहरा अवसर है, वहीं पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख भी 31 अक्टूबर ही है। आज हम आपको ऐसे ही 4 महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताते हैं जिसे इस महीने के अंत तक करने है।
 
अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी का खास ऑफर इस महीने 31 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। एचडीएफसी ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए होम लोन की दरों में कटौती की है। ग्राहक 6.70% सालाना की शुरुआती ब्‍याज दर पर होम लोन ले सकते हैं। यह स्‍पेशल स्‍कीम 31 अक्‍टूबर 2021 तक उपलब्‍ध रहेगी।
 
PM किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत किसानों के पास रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय है। अगर वे इस दौरान अपना रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो उन्हें 2 किस्तें मिलेंगी यानी कि 4,000 रुपए का फायदा होगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक इंकम टैक्स रिटर्न अब फ्री में दाखिल कर सकते हैं। एसबीआई के ग्राहक YONO ऐप पर Tax2Win के जरिेए आईटीआर भर सकते हैं। ये ऑफर 31 अक्टूबर तक के लिए है।
 
आपकी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट को रिन्यू कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। ऐसे में अगर आपको भी ये डॉक्यूमेंट रिन्यू कराने हैं तो जल्द करा लें। ऐसा न करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और परमिट की वैधता को 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख