Hanuman Chalisa

EPF में मिला दीपावली का तोहफा, इस तरह आसानी से चेक कर सकते हैं आपके खाते में ब्याज आया या नहीं

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (17:21 IST)
how to check interest on EPFO : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation (EPFO)  द्वारा ईपीएफ (EPF) अकाउंट होल्डर्स के खाते में ब्याज क्रेडिट करना शुरू कर दिया गया है। आप इस तरह से घर बैठे आसानी से अपने ब्याज को चेक कर सकते हैं।  आपके खाते में ब्याज क्रेडिट होने के बाद पासबुक में दिखेगी। आप आसानी से मैसेज, मिसकॉल, उमंग ऐप और ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एसएमएस से पता करें बैलेंस : SMS से ईपीएफओ का बैलेंस पता करने के लिए आपको यूएएन में रजिस्टर्ड मोबाइल से EPFOHO UAN ENG टाइप करना होगा। इसके बाद आपके पास ईपीएफ बैलेंस का मोबाइल पर आ जाएगा।  एमएमएस में ENG का मतलब 'English' है। आपको किसी अन्य भाषा में जानकारी के लिए उसका कोड आपको डालना होगा।
 
मिस्क कॉल से चेक करें बैलेंस : Missed Call से ईपीएफ का बैलेंस जानने के लिए यूएएन में रजिस्टडर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 नंबर पर मिड्स कॉल देनी होगी।
 
उमंग ऐप से ऐसे चेक करें : सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करें। रजिस्डर्ड कर ईपीएफओ सर्विसेज में जाएं। यहां आपको 'View Passbook'पर क्लिक  करना होगा। फिर 'Employee-centric service' पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको ईपीएफओ में रजिस्डर्ड  मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ईपीएफओ का बैलेंस दिख जाएगा। 
 
पोर्टल पर ऐसे चेक करें : EPFO की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं। इसके बाद 'Our Services' में जाकर 'For Employees'पर क्लिक करें। अब सर्विसेज में जाकर 'Member Passbook' पर क्लिक करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

अगला लेख