shiv chalisa

खुशखबर, अब 31 मार्च 2024 तक लिंक कराएं वोटर आईडी और आधार कार्ड, जानिए प्रक्रिया...

Webdunia
बुधवार, 22 मार्च 2023 (12:46 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक कराने की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 31 मार्च 2024 तक वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराया जा सकेगा।
 
पहले वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक कराने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2023 थी। इस फैसले से लोगों को आधार को वोटर आईडी से लिंक कराने के लिए 1 साल का समय और मिल जाएगा।
 
सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ना स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं। चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि फॉर्म 6बी (आधार विवरण साझा करने के लिए जारी नया फॉर्म) में आधार का विवरण देना स्वैच्छिक है। आधार जमा नहीं करने के आधार पर मतदाता सूची से कोई भी नाम नहीं हटाया जाएगा।
 
आयोग के अनुसार, सरकार के इस फैसले से एक व्यक्ति का एक ही वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) रहेगा और जिन्होंने एक से ज्यादा वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) बना रखा उसकी पहचान कर फर्जी कार्ड को खत्म करने में सहायता मिलेगी।
 
कैसे लिंक कराएं आधार कार्ड और वोटर आईडी : अगर आपने अभी तक अपने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया तो आप आसानी से इस प्रक्रिया से उसे लिंक करवा सकते हैं-
 
बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से ऐसे लिंक करें आधार कार्ड-वोटर ID
-अपने नजदीकी बूथ लेवल के ऑफिस से संपर्क करें और लिंकिंग के लिए आवेदन लें।
-आवेदन पत्र भरें और बूथ लेवल के अधिकारी के पास में जमा करें। 
फार्म में भरी गई सारी जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा और फिर बूथ ऑफिसर एडिशनल वेरिफिकेशन के लिए आपके लोकेशन पर आएगा।
-एक बार वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आधार और Voter ID को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
 
नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के जरिए ऐसे करें आधार को वोटर ID से लिंक
-आधिकारिक पोर्टल voterportal.eci.gov.in पर जाएं।
-मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और वोटर आईडी नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
-अपना राज्य, जिला और पर्सनल जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम दर्ज करें।
-स्क्रीन पर दिखाए गए ‘फीड आधार नंबर’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
-अपने आधार कार्ड, आधार नंबर, Voter ID नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और रजिस्टर्ड ई-मेल पते में नाम जोड़ें। ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें। 
-यह प्रोसेस पूरी होने के बाद दोनों आईडी को जोड़ दिया जाएगा। 
 
SMS से भी करवा सकते हैं लिंक
-अपने फोन पर SMS ऐप ओपन करें
-इस फॉर्मेट में मैसेज टाइप करें  <वोटर आईडी नंबर> <आधार नंबर>
-166 या 51969 नंबर पर एसएमएस भेजें और आधार और वोटर आईडी को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख