Hanuman Chalisa

Human rights day: आखि‍र क्‍या है मानव अधिकार?

Webdunia
नागरिकों के अधिकारों को पहचान देने और उनके अधिकारों के लिए चल रही हर लड़ाई को ताकत देने के लिए और आम लोगों के अधि‍कारों की रक्षा के लिए हर साल 10 दिसंबर को अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। इसे अंग्रेजी में यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे भी कहा जाता है।

पूरी दुनिया में मानवता के खिलाफ हो रहे जुल्म और अत्‍याचार को रोकने, उसके खिलाफ संघर्ष को नई आवाज देने में इस दिवस की अहम भूमिका है। लोगों के खि‍लाफ पूरी दुनिया में बढते अपराध और अत्‍याचार के इस दौर में यह जानना जरूरी है कि आखि‍र मानव अधि‍कार क्‍या है।

क्या है 'मानव अधिकार'?
किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है मानवाधिकार है। भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ गारंटी देता है, बल्कि इसे तोड़ने वाले पर कानूनी कार्रवाई कर अदालत सजा भी देती है।
भारत में 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में आया। 12 अक्‍टूबर 1993 में सरकार ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया था।

आयोग के कार्यक्षेत्र में नागरिक और राजनीतिक के साथ आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार भी आते हैं। जैसे बाल मजदूरी, एचआईवी/एड्स, स्वास्थ्य, भोजन, बाल विवाह, महिला अधिकार, हिरासत और मुठभेड़ में होने वाली मौत, अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकार भी इसी के तहत आते हैं।

ऐसे अत्‍याचारों से जूझ रहे लोगों के प्रकरणों को संज्ञान में लेकर यह आयोग उनकी मदद और उनके अधि‍कारों की रक्षा करने का काम करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख