Hanuman Chalisa

ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग नियमों में बदलाव, 60 दिन पहले बुक करा सकेंगे टिकट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (15:57 IST)
train ticket advance booking rules : भारतीय रेल ने ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अगर आप रिजर्वेशन कराकर ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं तो इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है। अब ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग 60 दिन पहले शुरू होगी। अब तक 120 दिन पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग कराई जा सकती थी। 
 
रेल मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है। 1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था। लेकिन तब सरकार ने इसे बढ़ाकर 120 दिन कर दिया था। 
 
नए नियम नवंबर से लागू होंगे। हालांकि विदेशी पर्यटकों पर यह नियम लागू नहीं होंगे। पहले से बुक टिकटों पर भी नए नियमों का असर नहीं होगा। इसके साथ ही जिन गाड़ियों का एआरपी पहले ही कम है, उन पर भी इसका असर नहीं होगा।
 
गौरतलब है कि रोज सुबह 10 बजे के बाद 3 एसी लेकर ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है जबकि स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे से चालू हो जाती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

अगला लेख