Biodata Maker

महंगाई की मार : ट्रेन में 3 गुना महंगी हुई रोटी, जानिए किस वस्तु के कितने बढ़े दाम?

Webdunia
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (11:26 IST)
नई दिल्ली। होली से पहले भारतीय रेल में खाना महंगा हो गया है। IRCTC ने खाने की गुणवत्ता सुधारने के दाम पर रोटी समेत 70 वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। ट्रेन में मिलने वाले अलग-अलग आइटम पर 2 रुपए से लेकर 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
 
हालांकि रेलवे ने सिर्फ यात्रा के दौरान ट्रेन में पैंट्री वालों से खाने के लिए ऑर्डर करने पर दाम बढ़ाए हैं। रेलवे स्टेशन पर पहले के मुताबिक ही कीमत पर खाना मिल सकेगा।
 
रेलवे ने समोसे के दाम 8 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिए हैं। वहीं सैंडविच के लिए अब 15 रुपए की जगह 25 रुपए चुकाने होंगे। रोटी के दाम 3 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिए गए तो मसाला डोसा अब 40 की जगह 50 रुपए में मिलेगा।
 
इसी तरह आलूबड़े के 7 की जगह 10 रुपए देने होंगे तो बर्गर की कीमत भी 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दी गई है। अब ट्रेन में ब्रेड पकोड़ा 15 रुपए में मिलेगा। गुजराती ढोकले के लिए अब 20 रुपए के स्थान पर 30 रुपए चुकाने होंगे।   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से मची खलबली!

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी, जिसने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा, 98 लाख नामों पर दिल्ली में घमासान

अगला लेख