Good news : LPG ग्राहकों को बड़ी सुविधा, रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के लिए खुद चुन सकेंगे डिस्ट्रीब्यूटर

Webdunia
गुरुवार, 10 जून 2021 (20:04 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार अब रसाई गैस ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर भरवाने के लिए गैस डिस्‍ट्रीब्‍यूटर खुद चुनने की छूट देने जा रही है। 
 
पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक पहले चरण में ये सुविधा चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुरुग्राम, पुणे और रांची के ग्राहकों को मिलेगी। इन शहरों में योजना के सफल रहने पर इसे देश के दूसरे शहरों में भी लागू किया जाएगा।

यह होगी प्रक्रिया : नई सर्विस के जरिए सरकार एलपीजी (LPG) ग्राहकों को डिस्ट्रीब्यूटर चुनने से पहले उनकी रेटिंग देखने का ऑप्शन देगी। ये ऑप्शन ग्राहकों को LPG की रिफिलिंग कराने के समय दिखाई देगा।

जब ग्राहक मोबाइल ऐप/ग्राहक पोर्टल के माध्यम से एलपीजी रिफिल की बुकिंग के लिए लॉग इन करेगा तो उसे वहां डिस्ट्रीब्यूटर चुनने का ऑप्शन मिलेगा और वहीं ग्राहकों डिस्ट्रीब्यूटर की रेटिंग भी शो होगी।

यह रेटिंग अलग-अलग एरिया के हिसाब से बदल सकती है। इस सुविधा के जरिए ग्राहक अपने लिए बेहतर डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकेगा। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनी के बीच अच्छी सर्विसेज देने की प्रतियोगिता बढ़ेगी जिसका लाभ ग्राहकों को होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख