suvichar

जल्द आ रहा है 1 रुपये का नया नोट, जानें क्या है इसके फीचर्स

Webdunia
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (14:45 IST)
देश में बहुत ही जल्द एक रुपए का नया नोट आने वाला है। वित्त मंत्रालय ने एक रुपये के नए नोट की छपाई से जुड़ी गजट अधिसूचना जारी कर दी है। इस गजट अधिसूचना में एक रुपये के नए नोट के रंग, मानक वजन और डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। आमतौर पर नोटों की छपाई का काम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जिम्मे होता है, लेकिन 1 रुपये के नोटों की छपाई वित्त मंत्रालय द्वारा की जाती है।
 
आइए एक नजर डालते हैं इसके फीचर्स पर-
 
* नोट के फ्रंट में सबसे ऊपर हिन्दी में ‘भारत सरकार’ लिखा होगा। इसके ठीक नीचे अंग्रेजी में ‘गवर्मेंट ऑफ इंडिया’ लिखा होगा।
 
इसके साथ में वित्त सचिव अतानु चक्रवर्ती का हिन्दी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर होगा।
 
इसके अलावा रुपये का प्रतीक चिन्ह (₹) और सत्यमेव जयते के साथ एक रुपये के नए सिक्के की प्रतिकृति रहेगी।
 
नोट में दाईं तरफ नीचे की ओर काले रंग से नोट का नंबर लिखा होगा जो बांए से दाएं बढ़ते क्रम में होंगे।
 
नोट में पहले तीन नंबर और शब्द आकार में एक समान होंगे।
 
नोट के पीछे की ओर नीचे अंग्रेजी में लिखे ‘गवर्मेंट ऑफ इंडिया’ के ऊपर हिन्दी में ‘भारत सरकार’ लिखा होगा।
 
साथ में साल 2020 और रुपये के प्रतीक चिन्ह (₹) के साथ एक रुपए के सिक्के की प्रतिकृति होगी।
 
इसमें मेन डिजाइन अनाज की रहेगी जो देश में कृषि की प्रधानता को बताएगा। इसके आसपास ऑइल एक्प्लोरेशन प्लेटफॉर्म ‘सागर सम्राट’ की तस्वीर होगी। 
 
लैंग्वेज पैनल में 15 भाषाओं में रुपये की कीमत लिखी होगी।
 
नोट का रंग सामने से गुलाबी-हरा होगा जबकि पीछे कई रंगों का मेल होगा।
 
एक रुपये का नया नोट 9.7 सेमी लंबा और 6.3 सेमी चौड़ा होगा।
 
नोट में कई वाटरमार्क होंगे जिसमें सत्यमेव जयते के बिना अशोक स्तंभ बना होगा। बीच में ‘1’ लिखा होगा जिसे गौर करके ही पहचाना जा सकता है। इसके बाद भारत भी लिखा होगा जो आसानी से नहीं दिखाई देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शराब नीति केस में Supreme Court पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, बोले- जज स्वर्णकांता पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष हो सुनवाई...

भारत सहित दुनिया के देशों के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका, ईरान बोला- रूस से तेल खरीदने की मांग रहा भीख

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

LPG का विकल्प : अब रसोई गैस की चिंता होगी दूर? सरकारी वैज्ञानिकों ने तैयार किया सस्ता और स्वदेशी विकल्प

भारत-अमेरिका एक तरफ तो पाकिस्तान-चीन दूसरी ओर, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध

सभी देखें

नवीनतम

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन धमाका, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रोकी गईं

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, राज्यसभा चुनाव आज; पढ़ें 16 मार्च की 5 बड़ी खबरें

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

5 राज्‍यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान, बंगाल में क्‍यों होगा 2 चरणों में मतदान? चुनाव आयोग ने दिया जवाब

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर क्‍या बोले CEC ज्ञानेश कुमार

अगला लेख