Festival Posters

New Rules from December 2023 : 1 दिसंबर से UPI से लेकर SIM खरीदने को लेकर बदल रहे हैं नियम, आपके लिए जानना जरूरी

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2023 (21:05 IST)
New Rules from December 2023 : साल 2023 के आखिरी महीने में कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जानना आवश्यक है। ये बदलने वाले नियम आपकी जेब और जिंदगी दोनों पर असर डालेगी। आपके लिए इन नियमों का जानना आवश्यक है।
 
1. UPI  को लेकर नया नियम :  नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने पेमेंट एप्लीकेशनों से ऐसी UPI आईडी और नंबर बंद करने को कहा है। इन्हें सालभर से ज्यादा समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है। पेमेंट एप्लीकेशनों को 31 दिसंबर तक यह काम पूरा करना है। 
 
2. डीमैट नॉमिनेशन : डीमैट अकाउंट रखने वालों के लिए दिसंबर का महीना आखिरी मौका होगा अपना डीमैट नॉमिनेशन कराने का। 31 दिसंबर, 2023 तक नॉमिनेशन कराना जरूरी है। इसके लिए आपका पैन, नॉमिनेशन, कॉन्टैक्ट एड्रेस, बैंक डीटेल, सिग्नेचर वगैरह जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर फोलियो को फ्रीज कर दिया जाएगा।
 
3. एलपीजी की कीमतें : हर महीने की पहली तारीख को देश में कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जाता है। पिछले कुछ महीनों से घरेलू गैस की कीमतें स्थिर चल रही हैं। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर नवंबर में बढ़ोतरी हुई है। अब देखना यह कि इस महीने ऑइल मार्केटिंग कंपनियां क्या फैसला लेती हैं।
 
4. तो रुक सकती है पेंशन : पेंशनर्स के पास 30 नवंबर तक का समय है अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए। अगर वे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन रुक सकती है। वे अगले साल अक्टूबर के पहले अपना सर्टिफिकेट जमा कर लेते हैं तो आपका पेंशन रिज्यूम हो सकता है।
 
5. एचडीएफ ने भी किए बदलाव : प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने Regalia Credit Card को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। इसमें लाउंज एक्सेस के लिए खर्चों की लिमिट बढ़ाई गई है। अब लाउंज एक्सेस करने के लिए यूजर्स को एक तिमाही में कम से कम 1 लाख रुपए। वाउचर क्लेम करने के लिए यूजर को स्मार्ट बाई पे और लाउंज बेनेफिट पर जाकर क्लेम डालना होगा। साथ ही ये शर्त भी रखी गई है कि वो एक तिमाही में 2 बार ही लाउंज बेनेफिट ले सकेंगे। इस पर 2 रुपए की ट्रांजेक्शन फीस भी लगेगी। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे? Supreme Court की कड़ी चेतावनी, टिप्पणी से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

अगला लेख