Hanuman Chalisa

News Rule 1 January : 2026 में बढ़ेगी सैलरी, Aadhaar से लेकर PAN तक बदलेंगे ये नियम, आपके लिए जानना जरूरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (15:58 IST)
1 January New Rules :  2025 के खत्म होने में अब कुछ दिन और शेष है। 2026 की शुरुआत के साथ ही कई बड़े नियमों में बदलाव होगा, जिनका आपकी रोजमर्रा लाइफ पर सीधा पड़ेगा। आपके लिए नियमों को जानना बहुत आवश्यक है। जानिए क्या हैं ये नियम- 
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अरावली की 100 मीटर वाली नई परिभाषा पर रोक
आपका पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की है। अगर तय तारीख तक पैन-आधार लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। आयकर रिटर्न दाखिल करने समेत पैन से जुड़े सभी कार्यों में परेशानी हो सकती है।  
 
बढ़ेगी सैलरी 
1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। हालांकि यदि इसमें देरी होती है तो कर्मचारियों को एरियर के रूप में लाभ मिलने की संभावना है। केद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी सैलरी के रूप में तोहफा मिलेगा। 
ऑनलाइन बनेगा राशन कार्ड 
राशन कार्ड से जुड़े नियमों को और सरल बनाए जाने की तैयारी है। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर ग्रामीण इलाकों में। 
ALSO READ: Year End Sale : Motorola G05 पर बड़ी छूट, 7,299 में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन
महंगी होंगी कारें 
अगर आप नए साल में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको महंगाई का झटका लगेगा। जनवरी 2026 से भारत में कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। टाटा मोटर्स और होंडा जैसी कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि 3 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।  
ALSO READ: Silver Prices Crash : 2.5 लाख छूते ही चांदी धड़ाम, 1 घंटे में 21500 रुपए की भारी गिरावट, सेफ-हेवन डिमांड में क्यों दिखी ठंडक
घट सकती हैं गैस की कीमतें
एलपीजी और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। दिसंबर में कमर्शियल गैस के दाम करीब 10 रुपए घटाए गए थे। ऐसे में नए साल की शुरुआत के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इससे आम आदमी को फायदा हो सकता है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ममता की पार्टी में टूट, स्पीकर से मिले बागी विधायक, TMC पर किया दावा

मांजलपुर से बीजेपी विधायक योगेश पटेल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Miracle Plants: ये 9 चमत्कारी पौधे जो बदल देंगे आपकी जिंदगी: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्राकृतिक खजाना

नोटों की बारिश, गोलियों की गूंज, आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आया नशे का सौदागर

हमले के बाद बंद हुई खान सर की कोचिंग, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

अगला लेख