Dharma Sangrah

November New Rules : आज से हो रहे हैं 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (09:30 IST)
आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है। नए माह की शुरुआत के साथ ही कुछ बड़े बदलाव भी होने जा रहे हैं जिनका आप पर सीधा असर पड़ेगा। गैस सिलेंडर, बिजली सब्सिडी, बीमा क्लेम और जीएसटी से जुड़े इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।  
 
सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर : तेल कंपनियों ने आज से देश भर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपए प्रति सिलेंडर कम कर दिए हैं। IOCL के मुताबिक, दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रुपए कम हो गई। कोलकाता में 113 रुपए, मुंबई में 115.5 रुपए और चेन्नई में 116.5 रुपए की कटौती की गई है।
 
सिलेंडर डिलिवरी के समय लगेगा OTP : नवंबर महीने से गैस सिलेंडर की होम डिलिवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड या ओटीपी की जरूरत होगी। सिलेंडर की बुकिंग के बाद ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे बताने के बाद ही सिलेंडर की डिलिवरी की जाएगी। 
 
बिजली सब्सिडी से जुड़े नियम बदलेंगे : दिल्ली में आज से बिजली सब्सिडी से जुड़े नियम में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। जिन लोगों ने बिजली सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर 2022 तय की गई थी।
 
क्लेम में KYC अनिवार्य : बीमा क्लेम के लिए नियमों में IRDA ने बड़ा बदलाव किया है। वर्तमान में गैर जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी देना स्वैच्छिक है, लेकिन आज से यह अनिवार्य हो जाएगा। इसके बाद इश्योरेंस क्लेम के समय केवाईसी डॉक्यूमेंट नहीं देने पर क्लेम रद्द किया जा सकता है।

जीएसटी से जुड़े नियमों बदलाव : जीएसटी से जुड़े नियम में भी आज से बदलाव हो रहा है। अब 5 करोड़ से कम टर्नओवर वाले करदाताओं को जीएसटी रिटर्न में 5 अंकों का HSN कोड लिखना जरूरी होगा। इससे पहले 2 अंकों का HSN कोड डालना होता था।
Edited by : Nrapendra Gupta
Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

क्या एआई दिग्गज एंथ्रोपिक को अपना सकता है जर्मनी?

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाका, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

Top News: लारीजानी की मौत से हिला ईरान, नाटो पर भड़के ट्रंप, असम में कांग्रेस को झटका

इजराइली हमले में बेटे समेत अली लारीजानी की मौत, ईरान ने की पुष्‍टि

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव एवं राज्यपाल ने किया 16 निर्माण कार्यों के साथ गीता भवन का भूमि पूजन

अगला लेख