rashifal-2026

बड़ी खबर, 115 रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, क्या है 4 महानगरों में दाम

Webdunia
मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (08:59 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज से देश भर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपए प्रति सिलेंडर कम कर दिए हैं। हालांकि इससे घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिलेगी। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा।
 
IOCL के मुताबिक, दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रुपए कम हो गई। कोलकाता में 113 रुपए, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपए की कटौती की गई है।
 
1 नवंबर से दिल्ली में दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1744 रुपये में मिलेगा। अब तक इसके 1859.5 रुपए लगते थे। इस तरह कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपए में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटकर 1696 रुपए हो गए जबकि चेन्नई में 1068.5 रुपए में व्यावसायिक गैस सिलेंडर मिलेगा।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस के दाम तय करती है। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल  होटलों, खाने-पीने की दुकानों में किया जाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

UP SIR : यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ और CM योगी, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

पोलैंड के मंत्री ने खोल राज, पीएम मोदी ने किस तरह युक्रेन पर परमाणु हमला रोका?

Pakistan में इमामबाड़े में आत्मघाती धमाका, 31 की मौत और 160 से अधिक घायल

Gold Silver Price : 25,000 रुपए सस्ती हुई चांदी, जानिए आज क्या है आपके शहर दाम?

अगला लेख