Hanuman Chalisa

काम की खबर: अब LPG सिलेंडर पर लगाया जाएगा QR कोड, मिलेगी पूरी जानकारी

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (12:16 IST)
नई दिल्ली। अगर आपके पास भी घरेलू गैस सिलेंडर का कनेक्शन है तो यह खबर आपके काम की है। इस खबर को पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे। क्यूआर कोड आधारित सिलेंडर इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लॉन्च किया गया है। इससे आप सिलेंडर को ट्रैक और ट्रेस कर सकेंगे।
 
इंडियन ऑइल के चेयरमैन श्रीकांत माधव ने बताया कि अगले 3 महीनों में सभी घरेलू गैस सिलेंडर पर क्यूआर कोड होगा। विश्व एलपीजी सप्ताह 2022 के अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी बदलाव है, क्योंकि ग्राहक एलपीजी सिलेंडर को ट्रैक कर सकेंगे। क्यूआर कोड नए सिलेंडर पर लगाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड के जरिए ग्राहक सिलेंडर के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। उदाहरण के लिए सिलेंडर को कहां रिफिल किया गया है और सिलेंडर से संबंधित कौन से सुरक्षा परीक्षण किए गए हैं। मौजूदा सिलेंडर पर लेबल के जरिए क्यूआर कोड चिपकाया जाएगा जबकि नए सिलेंडर पर वेल्ड किया जाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

किसान कल्याण: जो स्वप्न पीएम मोदी ने देखा, उसे बखूबी पूरा कर रहे माटी के लाल मोहन

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

अगला लेख