Festival Posters

PM Kisan Yojana : 2000 रुपए आसानी से आएंगे आपके खाते हैं, 31 मई से पहले कर लें यह काम

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (17:25 IST)
PM Kisan Yojana e-Kyc : मोदी सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान‍ निधि योजना की शुरुआत की थी। इसमें किसानों के खातों में 3 किश्तों में 2000 रुपए जमा किए जाते हैं। समय-समय पर सरकार इस योजना के नियमों की जानकारी किसानों को देती है।

इन योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए सरकार ने e-KYC की शुरुआत की है। अगर आप भी किसान हैं तो योजना का लाभ उठाते हैं तो जल्द से जल्द e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें ताकि आपके खाते में रुपया आने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

सरकार ने PM Kisan योजना का लाभ पाने वाले किसानों के लिए e-KYC आवश्यक कर दिया है। 11वीं किश्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें। e-KYC करवाने की आखिरी तारीख 31 मई है।

जानिए e-KYC करवाने का सबसे आसान तरीका-
   
1. e-KYC करवाने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। 
2. यहां 'फार्मर्स कॉर्नर' वाले ऑप्शन का चुनाव करें। 
3. अब यहां पर दिए हुए 'ई-केवाईसी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद अपने आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
5. फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डालें जहां आपको OTP मिलेगा, अब OTP को दर्ज करें और सबमिट कर दें। इसके बाद आपका e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपके खाते में 2000 रुपए आ जाएंगे। अगर आपको प्रोसेस पूरा करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो आधार सेवा केंद्र में जा सकते हैं। अगर आपका केवाईसी पहले ही हो गया है तो ई-केवाईसी आलरेडी डन का मैसेज आपके पास आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

1 अप्रैल की बड़ी खबरें: देशभर में 10 नए नियम लागू, LPG महंगा, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, दिल्ली में 195.5 रुपए महंगा, कोलकाता में कितने बढ़े दाम?

IIT बॉम्बे ने ढूंढा LPG का सस्ता विकल्प, अब सूखे पत्तों से जलेगा रसोई का चूल्हा

LPG सिलेंडर की बुकिंग ने खोला राज, पत्नी की हत्या के दोषी पूर्व आर्मी कैप्टन गिरफ्त में, 4 साल से था फरार

विनाश के लिए तैयार रहें, ईरान की चेतावनी, 1 अप्रैल से Google, Apple और Microsoft समेत 18 कंपनियों को बनाएगा निशाना

अगला लेख