Hanuman Chalisa

नए साल में रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका! महंगा होने वाला है टिकट

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (20:16 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलयात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। लंबी दूरी की रेलयात्रा आने वाले समय में महंगी हो सकती है, क्योंकि भारतीय रेलवे पुनर्विकसित स्टेशनों पर चढ़ने या उतरने वाले यात्रियों पर स्टेशन विकास शुल्क के रूप में 10 से 50 रुपए तक प्रभार लगाने की योजना बना रही है। 
ALSO READ: ऐसे मनाते हैं असम में मकर संक्रांति की तरह भोगाली बिहू त्योहार
खबरों के मुताबिक बुकिंग के दौरान ट्रेन टिकट में शुल्क जोड़े जाने की संभावना है, लेकिन ऐसे स्टेशनों के चालू होने के बाद से ही यह शुल्क लगाया जाएगा। यदि आपने अनारक्षि‍त टिकट लेंगे तो 10 रुपए, वहीं स्लीपर में सफर करने वालों को 25 रुपए तो एसी में यात्रा करने वालों से 50 रुपए का अतिरिक्त SDF वसूला जाएगा ऊपर से GST अलग से लगेगा, किसी भी श्रेणी में किसी भी यात्री को शुल्क में रियायत नहीं मिलेगी। 
ALSO READ: सावधान! 'वैक्सीन राष्ट्रवाद' दे सकता है Corona के नए स्वरूपों को जन्म
महंगा होगा प्लेटफॉर्म टिकट : इसके अलावा SDF के कारण प्लेटफॉर्म टिकट भी 10 रुपए महंगा किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक उपभोक्ता शुल्क को 3 श्रेणियों में बांटा जाएगा। सभी वातानुकूलित श्रेणी के लिए 50 रुपए, शयनयान श्रेणी के लिए 25 रुपए और अनारक्षित क्लास के लिए 10 रुपए का शुल्क लगाया जाएगा।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों के इलाज और डिस्चार्ज की नई गाइडलाइन
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार उपनगरीय रेलयात्रा के लिए स्टेशन विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट भी 10 रुपए महंगा होगा। स्टेशन विकास शुल्क (SDF) ऐसे स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों से लिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख