Biodata Maker

2,000 के नोटों पर RBI का बड़ा अपडेट, आप भी जान लें

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (20:52 IST)
2000 note big update : चलन से वापस लिए गए 2,000 रुपए मूल्य वर्ग के 97 प्रतिशत से ज्यादा नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं और अब सिर्फ 10,000 करोड़ रुपए मूल्य के नोट ही लोगों के पास रह गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
रिजर्व बैंक ने इस साल 19 मई को 2,000 रुपए मूल्य के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। इन नोटों को बैंकों में जमा करने के साथ अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदलने की सुविधा लोगों को दी गई थी।
 
रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा कि चलन में मौजूद 2,000 रुपये मूल्य के नोटों का कुल मूल्य 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपए था। अब यह घटकर 31 अक्टूबर, 2023 को 10,000 करोड़ रुपए रह गया है।
 
आरबीआई के मुताबिक, इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपए  मूल्य के कुल नोट में से 97 प्रतिशत से अधिक नोट अब वापस आ चुके हैं।
 
केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता से अनुरोध है कि वे भारतीय डाक के डाकघरों के माध्यम से 2,000 रुपए के बैंक नोट भेजने की सुविधा का लाभ उठाएं। इससे उन्हें 2,000 रुपए के बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने के लिए आरबीआई कार्यालयों तक जाने की जरूरत नहीं होगी।
 
ऐसे नोट रखने वाली जनता और संस्थाओं को शुरू में 30 सितंबर तक इन्हें बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा गया था। बाद में यह समयसीमा सात अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय दोनों सेवाएं सात अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं।
 
आठ अक्टूबर से व्यक्तियों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में मुद्रा का आदान-प्रदान करने या उनके बैंक खातों में समतुल्य राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया है।
 
हालांकि, अब बैंकों में इन नोटों को नहीं जमा किया जा सकता है लेकिन रिजर्व बैंक के 19 कार्यालयों में 2,000 रुपये के नोट जमा या बदले जा सकते हैं।
 
इस बीच, 2,000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने के लिए आरबीआई कार्यालयों में कामकाजी घंटों के दौरान लंबी कतारें देखी जा रही हैं। एजेंसियां  Edited by :  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

जयशंकर का बड़ा एलान, काबुल में तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास का दर्जा

पप्पू यादव ने बिहार बाढ़ पीड़ितों को बांटा पैसा, वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्‍किल

Weather Update : पहाड़ी राज्यों को बर्फबारी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से काबुल में कोहराम, क्या मारा गया TTP चीफ मेहसूद?

चीन और भारत की भू-राजनीतिक रेल प्रतिस्पर्धा

अगला लेख