Hanuman Chalisa

नए साल में बदल जाएंगे नियम, क्या होगा आप पर असर...

Webdunia
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (08:06 IST)
नए साल में 1 जनवरी 2022 से आपके जीवन से जुड़े कई नियमों में बदल जाएंगे। बैंकिंग नियमों से लेकर GST नियमों तक होने वाले बदलावों का आपके जीवन पर सीधा असर होगा। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..
 
बदलेगा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने का तरीका : ऑनलाइन पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए रिजर्व बैंक 1 जनवरी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का तरीका बदल रहा है। अब ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स भरनी होगी। ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोर नहीं कर सकेंगे। पहले से सेव जानकारी भी हटा दी जाएगी।
 
महंगा पड़ेगा एटीएम से पैसे निकालना : अगले महीने से फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिटेड होने जा रही है। आरबीआई के दिशा निर्देशों के मुताबिक एक्सिस बैंक या दूसरे बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से उपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपए और जीएसटी देना होगा।
 
इन ऑनलाइन सर्विसेज पर भी लगेगा GST :  स्टार्टअप द्वारा दी जाने वाली ट्रांसपोर्ट सर्विस पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। अगर ऑटोरिक्शा ड्राइवर सर्विस दे रहा ऑफलाइन मोड पर तो जीएसटी नहीं लगेगा। नए साल में स्विगी और जोमैटो जैसे ई-कॉम स्टार्टअप उनके द्वारा दी जाने वाली सर्विस पर जीएसटी लेंगे। उन्हें अब ऐसी सर्विस के लिए चालान सरकार को जमा करने होंगे।

ALSO READ: New Year में GST में बड़ा फेरबदल, कपड़ों से लेकर जूतों तक सब महंगा
महंगे होंगे कपड़े और जूते : मोदी सरकार ने नए साल में कपड़े और जूतों पर जीएसटी की दर को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया। इस वजह से लोगों को इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।  
 
बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम : हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतें तय होती है। लोगों की नजरें इस बात पर भी लगी हुई है कि 1 जनवरी 2022 को सिलेंडर की कीमतों में इजाफ होता है या नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख