Hanuman Chalisa

अगस्त : आज से बदल जाएंगे यह 5 नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर...

Webdunia
रविवार, 1 अगस्त 2021 (07:57 IST)
मुख्‍य बिंदु
नई दिल्ली। आपके जीवन से जुड़े कई नियमों में 1 अगस्त से बदलाव होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक अपने नियमों को बदलने वाला है। इसके अलावा रसोई गैस की नई कीमतें भी जारी होने वाली है और इसका सीधा असर आपके घर के बजट पर पड़ता है। आइए जाने कि 1 अगस्त से किन नियमों में बदलाव आने वाला है?
 
छुट्टी पर भी आएगी सैलरी-पेंशन : 2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पेमेंट नहीं रुकेगा यानी तय डेट पर ही सैलरी और पेंशन का भुगतान हो जाएगा। रिजर्व बैंक ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के माध्यम से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि की भुगतान होता है। 1 अगस्त से नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस की सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी।
 
डोरस्टेप बैंकिंग के लिए चार्ज : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आज से ग्राहकों से डोरस्टेप बैंकिंग के लिए चार्ज लेंगे। कैश निकालना, कैश जमा करना, अपने या दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर करना, सुकन्या समृद्धि खाता, पीपीएफ, आरडी से जुड़ी हर सेवा का चार्ज देना होगा। हर रिक्वेस्ट के लिए आपको 20 रुपए चुकाने होंगे। साथ ही GST भी देना होगा।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें : एक बार फिर पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए 50 पैसे का इजाफा हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में 79 रुपए 50 पैसे की वृद्धि हुई है। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें तय की जाती हैं।
 
महंगें होंगे वाहन : स्टील समेत ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के चलते कारें और बाइक महंगे हो जाएंगे। टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में 2 फीसदी इजाफे का ऐलान किया है। कावासाकी इंडिया भी अपनी मोटरसाइकिलों को 6,000 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक महंगा करने जा रही है। टाटा मोटर्स ने भी अपने कारों को महंगा करने की बात कही है।
 
ICICI बैंक के नियम : देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक 1 अगस्त से कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। 1 अगस्त से बैंक के एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है। साथ ही चेकबुक के नियमों में भी बदलाव होगा। आईसीआईसीआई की ओर से अपने ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सर्विस दी जाती है। 4 बार पैसा निकालने के बाद आपको चार्ज देना होगा।
 
अगस्त से आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक अपनी होम ब्रांच से 1 लाख रुपए प्रति निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा होने पर 5 रुपए प्रति 1,000 पर देना होगा। होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25,000 रुपए तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है। उसके बाद 1000 रुपए निकालने पर 5 रुपए देना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख