Hanuman Chalisa

17 अक्टूबर से शुरू होगा तेजस ट्रेनों का परिचालन, कोरोना काल में 7 माह से है बंद

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (14:14 IST)
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने बुधवार को कहा कि वह निजी तेजस ट्रेनों का परिचालन 17 अक्टूबर से शुरू कर रही है। कोरोना वायरस महामारी के कारण तेजस एक्सप्रेस का परिचालन 7 महीने से बंद है।
 
इस तरह रखेंगे सोशल डिस्टेंसिंग : कंपनी ने कहा कि लखनऊ-नयी दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर इन ट्रेनों का परिचालन पुन: 17 अक्टूबर से शुरू होगा। उसने कहा कि ट्रेन में लोगों के बीच सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने के लिए एक-एक सीट को खाली रखा जायेगा। यात्रियों के ट्रेन में सवार होने से पहले उनके शरीर के तापमान की जांच की जाएगी। एक बार सीट पर बैठ जाने के बाद यात्रियों को सीट बदलने की मंजूरी नहीं होगी।
 
यात्रियों को मिलेगी बचाव किट : आईआरसीटीसी ने कहा कि सभी यात्रियों को कोविड-19 बचाव किट प्रदान की जाएगी। इस किट में हैंड सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने होंगे। ट्रेन के सभी डिब्बों को नियमित तौर पर स्वच्छ किया जायेगा। यात्रियों के सामान को भी ट्रेन के कर्मचारी स्वच्छ व कीटाणुरहित करेंगे।
 
इन बातों का भी रखा जाएगा ध्यान : यात्रियों और कर्मचारियों के लिए फेस कवर / मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। सभी यात्री आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करेंगे और जब भी मांग की जाएगी, तब वे इसे दिखायेंगे। टिकट बुक करते समय यात्रियों को विस्तृत निर्देश दिये जाएंगे।
 
आईआरसीटीसी के द्वारा संचालित तीसरी निजी ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस (इंदौर से वाराणसी) अभी अपनी सेवाएं शुरू नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि तेजस ट्रेनों के परिचालन को 19 मार्च को निलंबित कर दिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

योगी की चेतावनी, रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

LAC के बीच MP ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, CM डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

अगला लेख