Hanuman Chalisa

कोहरे ने थामी रेलों की रफ्तार, मार्च तक इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर...

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (12:31 IST)
नई दिल्ली। ठंड के सीजन में कोहरे की वजह से हर साल बड़ी संख्‍या में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। पूर्व मध्य रेलवे की 23 जोड़ी ट्रेनों को मार्च तक रद्द कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के दिनों में कमी की गई है। साथ ही कुछ ट्रेनों का समापन किया गया है।
 
ये ट्रेनें हुई रद्द : पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, कोलकाता-नदाल डेम एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस सहित 23 गाड़ियां पूर्णत: रद्द की गई है। यह ट्रेनें दिसंबर से फरवरी माह तक नहीं चलेगी।
 
21 जोड़ी ट्रेनों के दिनों में कमी : पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब गुरुवार को नहीं चलेगी। पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं चलेगी। राय नगर टर्मिनल से नई दिल्ली जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस बुधवार को नहीं चलेगी और नई दिल्ली से पटना को आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस गुरुवार को नई दिल्ली से नहीं चलेगी।
 
इसी तरह गया से नई दिल्ली के बीच चलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस सोमवार को नहीं चलेगी। नई दिल्ली से गया आने वाली महाबोधि ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, सहरसा से नई दिल्ली चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस मंगलवार को नहीं चलेगी। नई दिल्ली से सहरसा के लिए जाने वाली ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी।
 
राजगीर से नई दिल्ली के लिए चलने वाली 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस सोमवार को नहीं चलेगी, राजगीर और नई दिल्ली से नहीं चलेगी। भागलपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस भी सप्ताह में 2 दिन रद्द रहेगी। भागलपुर से यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को नहीं चलेगी वहीं आनंद विहार से यह ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। 
 
बदला इन ट्रेनों का रास्ता : कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। पटना-कोटा-पटना एक्सप्रेस कानपुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, अजमेर, भरतपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख