Hanuman Chalisa

PM Internship Scheme क्या है और इसमें किसे और कैसे मिलेगी इंटर्नशिप?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (14:33 IST)
PM Internship Scheme : युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के उद्देश्य से पायलट आधार पर शुरू हुई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत लगभग 50 कंपनियां अब तक 2,200 से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षण देने की पेशकश कर चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष में 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। इस पर 800 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है।
 
पायलट आधार पर शुरू की गई इस योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को 5,000 रुपए की मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें इंटर्नशिप का हिस्सा बनने पर एकबारगी 6,000 रुपए की सहायता दी जाएगी। इंटर्नशिप 12 महीने के लिए होगी।
 
 
किसे मिलेगी इंटर्नशिप : इस योजना के तहत 21 से 24 साल तक के ऐसे भारतीय युवा अप्लाई कर सकेंगे, जो कहीं पर फुल टाइम जॉब न कर रहे हों और ना ही फुल टाइम एजुकेशनल कोर्स में पढ़ रहे हों। हालांकि ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत पढ़ाई करने वाले लोग इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकेंगे। हाई स्कूल और इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके युवा, ITI सर्टिफिकेट, पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट से डिप्लोमा वाले या BA, B.Sc, B.Com, BCA, BBA, B.Pharma जैसे कोर्स करने वाले लोग अप्लाई कर सकेंगे। इस स्कीम में वे ही युवा अप्लाई कर सकेंगे, जिनके माता-पिता या पति/पत्नी में से किसी की भी सालाना आमदनी वित्त वर्ष 2023-24 में 8 लाख रुपये से अधिक न हो।
 
क्या है फायदा : इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर दिया जाएगा। इसके लिए प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी। इसके अलावा कंपनियां चयनित उम्मीदवार को अतिरिक्त दुर्घटना बीमा उपलब्ध करा सकती हैं।
 
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट भाषण में कहा था कि सरकार इंटर्नशिप प्रदान करने के लिए एक व्यापक योजना शुरू करेगी। इसके तहत पांच साल में एक करोड़ युवाओं को 500 शीर्ष कंपनियों में प्रशिक्षण का अवसर दिया जाएगा। उन्हें वास्तविक रूप से कारोबारी माहौल, विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 12 महीने कामकाज के गुर सीखने का मौका मिलेगा और साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

क्या भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 100 पार जाएगा? विदेशी निवेशकों ने निकाले 2.2 लाख करोड़, जानें बड़ी वजहें

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई, डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से डीजल की बिक्री पर अघोषित कैपिंग

कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

अगला लेख