Hanuman Chalisa

आप भी मिल सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी से, जानिए कैसे

Webdunia
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (14:53 IST)
क्या कोई सरकारी अधिकारी आपको परेशान कर रहा है या किसी विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है तो आप सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में ऑनलाइन माध्यम से सूचना दे सकते हैं। आपको अपनी शिकायत सीधे पीएम मोदी तक पहुंचाने के लिए किसी की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही, आप पीएम मोदी से मुलाकात करने का समय भी मांग सकते हैं। अगर पीएम मोदी को लगता है, तो वो आपको मुलाकात का समय दे सकते हैं।
 
इसके अलावा अगर आप अपनी कोई बात पीएम मोदी से साझा करना चाहते हैं, तो भी आप आसानी से हिंदी और अंग्रेजी समेत 14 भाषाओं में अपनी बात लिखकर पीएम मोदी को भेज सकते हैं। आपकी यह शिकायत सीधे पीएम मोदी के पास जाएगी। इसके बाद अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि आपकी शिकायत पर गौर करना चाहिए और कार्रवाई का निर्देश देना चाहिए, तो वह ऐसा कर सकते हैं।
 
ऐसे जुड़ें पीएम मोदी से-
 
- सबसे पहले वेबसाइट www.pmindia.gov.in पर जाएं।
 
- वेबपेज के दाहिने ओर ऊपर भाषा बदलने का ऑप्शन है। आप जिस भाषा में वेबसाइट देखना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट कर लें।
 
- वेब पेज को स्कॉल कर नीचे आएं, वहां आपको ‘प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करें’ ऑप्शन मिलेगा।
 
- इसके नीचे ‘प्रधानमंत्री को लिखें’ ऑप्शन होगा, उसपर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

- इसमें आप अपना नाम, जेंडर, अपने देश का नाम, पता, पिनकोड, राज्य का नाम, जनपद, फोन नंबर या मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जानकारी भरें।

- इसके बाद आप अपनी बात की कटेगरी बताएं। इसमें लोक शिकायतें, सुझाव, वित्तीय धोखाधड़ी, शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री से मुलाकात और मैसेज जैसी कटेगरी दी गई हैं।

- इसके बाद एक टेक्स्ट बॉक्स मिलेगा, जिसमें आप अपनी बात या शिकायत को 4000 अक्षरों में लिखकर, इसे सबमिट करें। आप यहां पीडीएफ फाइल भी अपलोड कर सकते हैं।

- अपनी बात या शिकायत सबमिट करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।

- इस नंबर के जरिये आप अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसी नंबर और आपकी ईमेल आईडी पर आपसे संपर्क किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

मानसून पर 'विलेन' अल नीनो का ग्रहण : 5 राज्यों में सूखे का खतरा, IMD की चिंताजनक चेतावनी

NEET Re-Exam 2026: कितना कठिन था पेपर, कट-ऑफ पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट्स एनालिसिस

Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरने के बाद अचानक रॉकेट बना सोना, जानें 22 जून को आपके शहर में 22K और 24K का भाव

गूगल मैप्स से रास्ता ढूंढ रही महिला इंटर्न को भीड़ ने किया निर्वस्त्र, ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह पर बर्बरता

NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का 'नो लीक' दावा और आगे क्या?

अगला लेख