Hanuman Chalisa

UP में Corona का कहर, 2 भाजपा विधायकों का निधन

Webdunia
शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (00:08 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा के दो विधायकों का कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से निधन हो गया। भाजपा के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार शाम यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।
 
इसके पहले शुक्रवार सुबह औरैया जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर (56) का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था।
 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्रीवास्तव ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।
 
श्रीवास्तव के निधन पर लखनऊ के सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिए अपनी संवेदना प्रकट कीं। सिंह ने कहा कि लखनऊ शहर के विधायक एवं उत्‍तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश श्रीवास्तव के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
 
उल्लेखनीय है कि 1996 के विधानसभा मध्यावधि चुनाव में सुरेश कुमार श्रीवास्तव पहली बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 2002 में चौदहवीं विधानसभा और 2017 में लखनऊ पश्चिम से तीसरी बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
 
सूत्रों के मुताबिक, औरैया सदर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और मेरठ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। वह पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और दो दिनों से उनकी हालत गंभीर थी।
 
भाजपा के दोनों विधायकों के निधन पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शोक जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव और रमेश दिवाकर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
 
दिवाकर की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं, जिनका कानपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि सुरेश कुमार श्रीवास्‍तव के परिवार के सदस्‍य भी बीमार बताए जा रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख