Hanuman Chalisa

UP: पतंग लूटते समय 2 बच्चे ट्रेन की चपेट में आए, मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (12:41 IST)
2 children killed by train: उत्तरप्रदेश के बरेली जिले के गांव मिलक रोठा रेलवे के खंभे पर अटकी पतंग को उतारने के दौरान 2 बच्चों की ट्रेन (train) की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना सीबीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों ही बच्चों के शव की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान फैज (12) और साजिद (8) के तौर पर की गई है।
 
पतंग लूटने के चक्कर में गई दोनों बच्चों की जान : रेलवे पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया की मिलक रोठा रेलवे पटरी पर रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 2 बच्चों की मृत्यु की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पतंग लूटने के चक्कर में दोनों बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है, प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
 
जानकारी के अनुसार रविवार शाम 7 बजे के आसपास थाना सीबीगंज पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के महेशपुर अटरिया और थाना किला क्षेत्र के रोठा मिलक गांव के बीच से गुजर रही रेल लाइन पर लगे खंभे से पतंग पकड़ने के चक्कर में 2 बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोता, कहा- किसानों का समर्पण देश की खाद्य सुरक्षा का आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

सासन गीर और गिरनार जंगल सफारी 4 महीने के लिए बंद; 15 अक्टूबर तक नहीं दिखेंगे एशियाई शेर

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

कहां पहुंचा मानसून, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

अगला लेख