महिला से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म, वृद्धाश्रम के अध्यक्ष और प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (17:08 IST)
नोएडा (उप्र)। थाना दनकौर में अदालत के आदेश पर 4 लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित एक वृद्ध आश्रम में काम करने वाली महिला ने आश्रम के अध्यक्ष और प्रबंधक सहित 4 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
ALSO READ: गुजरात में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। महिला आश्रम में सफाई कर्मी के रूप में काम करती है और महिला का आरोप है कि 5 और 17 मई 2020 को संस्था के अध्यक्ष और उसके साथी ने उसके साथ 2 बार सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप के अनुसार आश्रम के प्रबंधक और उसकी सहयोगी ने दुष्कर्म में उनका सहयोग किया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि महिला का आरोप है कि वह मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। गौतम बुद्ध नगर जिला अदालत ने मंगलवार को मामला दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद बुधवार को थाने में मामला दर्ज किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख