Hanuman Chalisa

UP एटीएस ने मानव तस्करी के आरोप में 4 रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 19 जून 2021 (09:55 IST)
लखनऊ। मेरठ और बुलंदशहर से यूपी एटीएस ने 4 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। इसके मास्टरमाइंड नूर आलम उर्फ रफीक के इनपुट के आधार पर पर अवैध रूप से रह रहे 4 रोहिंग्याओं को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस की रोहिंग्याओं पर लगातार कार्रवाई जारी है। यूपी एटीएस ने गुरुवार को भी अलीगढ़ से 2 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया था।

ALSO READ: मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस मामले में फरार आनंद यादव गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
 
एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार से मिली जानकारी के अनुसार रोहिंग्याओं को भारत भेजने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। सर्वाधिक 15 रोहिंग्याओं की इस वर्ष यूपी से ही गिरफ्तारी हुई है। म्यांमार-बांग्लादेश के रोहिंग्याओं को यह गिरोह भारत भेजता है तथा मानव तस्करी के साथ यह गिरोह अवैध दस्तावेज भी बनवाता था।
 
कुमार ने आगे बताया कि मेरठ में हाफिज शफीक रोहिंग्याओं का गिरोह चला रहा था तथा महिलाओं की हवाई मार्ग से मलेशिया जैसे देशों में तस्करी की जाती थी। गलत दस्तावेजों के जरिये यह गिरोह नौकरियां दिलाकर कमीशन लेते थे, साथ ही हवाला के जरिये कालेधन का आदान-प्रदान करते थे। गिरफ्तार रोहिंग्याओं के पास से सोने जैसी धातुएं भी बरामद हुई है। फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वालों की भी तलाश जारी है।

ALSO READ: अमेरिका में 30 करोड़ लोगों का हुआ Vaccination, 65 प्रतिशत लोगों को लगी कम से कम एक खुराक
 
यूपी एटीएस को 8 जून को गाजियाबाद से पकड़े गए 2 रोहिंग्याओं नागरिकों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। गाजियाबाद क्षेत्र से रोहिंग्याओं नागरिक आमिर हुसैन और नूर आलम को गिरफ्तार किया गया था। नूर आलम बंग्लादेश के रास्ते रोहिंग्याओं नागरिकों को देश में लाने का सबसे बड़ा दलाल है और आमिर हुसैन देश में अवैध तरीके से एंट्री करके करीब 2 साल से दिल्ली के खजुरी खास थानाक्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में ठिकाना बनाकर रह रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख