Dharma Sangrah

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (10:35 IST)
अलीगढ़ (यूपी)। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को टप्पल इलाके में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।ALSO READ: हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल
 
अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 5 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल यात्री ने बताया कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूर्वी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी।
 
उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और यमुना एक्सप्रेसवे के उस हिस्से पर सामान्य यातायात बहाल कर दिया गया है, जहां दुर्घटना हुई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैं सोफी हूं... AI टीचर, मुझे बुलंदशहर के आदित्य ने बनाया है

दिल्ली विस्फोट, शाहीन के हॉस्टल रूम से मिले 18 लाख, टेरर फंडिंग का शक

कुत्‍तों के खिलाफ बर्बरता से देशभर में हजारों स्‍टूडेंट में आक्रोश

ब्राहमण बेटियों पर विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नरोत्तम मिश्रा का अल्टीमेटम

अब यूपी में नहीं होती गुंडागर्दी, नहीं चलता माफियाराज : योगी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: समुद्री तूफान दितवाह का असर, मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी भरपूर आर्थिक मदद : योगी

मुश्किल में सोनिया और राहुल गांधी, नेशनल हेराल्ड केस में दर्ज हुई नई FIR

दिल्ली के संगम विहार इलाके में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

SIR के काम में लगे BLO और सुपरवाइजर का मानदेय डबल हुआ, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

अगला लेख