Hanuman Chalisa

चमोली आपदा : 56 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से मिले, मलबा निकालने उतारी पांच JCB

निष्ठा पांडे
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (22:20 IST)
जोशीमठ। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून-व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि चमोली आपदा में लापता कुल 204 लोगों में से 56 लोगों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए जा चुके हैं। तपोवन टनल में सोमवार को दूसरे दिन भी 3 शव मिले हैं। मृतकों के शवों में से 29 लोगों की शिनाख्त हो गई है और 27 की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
 
लापता समस्त लोगों के संबंध में अब तक कोतवाली जोशीमठ में 52 एफआईआर पंजीकृत की जा चुकी है। इसके साथ ही जनपद चमोली के विभिन्न स्थानों से ही 22 मानव अंग भी बरामद किए गए हैं। बरामद सभी शवों एवं मानव अंगों का डीएनए सैम्पलिंग और संरक्षण के सभी मानदंडों का पालन कर सीएचसी जोशीमठ, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर एवं सीएचसी कर्णप्रयाग में शिनाख्त हेतु रखा गया।
ALSO READ: चमोली आपदा : 9वें दिन युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, अब तक 54 शव मिले, 179 लोगों की तलाश
अभी तक 56 परिजनों के DNA सैंपल शिनाख्त में सहायता हेतु लिए गए हैं। नियमानुसार डिस्पोजल हेतु गठित कमेटी द्वारा अभी तक 53 शवों एवं 20 मानव अंगों का पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों एवं सम्मान के साथ दाह-संस्कार करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, एफएसएल रेस्क्यू, खोज, बचाव राहत एवं डीएनए सैम्पलिंग के कार्यों में लगी हुई है। 
 
उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे के अनुसार उत्तराखंड पुलिस की देखरेख में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 0135-2712685 एवं मोबाइल नंबर 94111-12985 है। आपदा में लापता हुए लोगों की सूची एवं बरामद हुए शवों की पहचान हेतु अन्य राज्यों की पुलिस से भी लगातार पत्राचार किया गया है। शवों से मिले आभूषण, टैटू एवं अन्य पहचान चिन्हों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है। जनपद चमोली में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 01372-251487 एवं मोबाइल नंबर 9084127503 है।
ALSO READ: चमोली आपदा : पैंग से तपोवन तक SDRF ने तैयार किया अर्ली वॉर्निंग सिस्टम
5 जेसीबी उतारीं : रविवार से एनटीपीसी ने तपोवन बैराज में भी 5 जेसीबी उतार दी हैं। जीएम अहिरवाल के मुताबिक यहां अत्यधिक मलबा जमा है। इसे पंप के जरिए बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद मुख्य सुरंग में जाने का रास्ता खोलने का प्रयास किया जाएगा। सुरंग में पहुंचने के लिए ड्रिल का काम भी पूरा कर लिया गया है। हालांकि यहां अभी मलबा मिलने से सुरंग में जाने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है।
 
20-20 लाख का मुआवजा : एनटीपीसी में कार्यरत मृत श्रमिकों के परिजनों को एनटीपीसी 20-20 लाख का मुआवजा देगी। प्रोजेक्ट में काम करने वाले सभी स्थायी-अस्थायी कर्मियों के परिवारों को मुआवजा मिलेगा। एनटीपीसी के जीएम आरपी अहिरवाल ने बताया कि परियोजना में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा राशि मिलेगी।
 

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आपदा में मारे गए परियोजना के कर्मचारियों को 20-20 लाख का मुआवजा देने की घोषणा अपने आपदा के बाद किए यहां के दौरे में की थी। केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद एनटीपीसी के जीएम आरपी अहिरवाल ने साफ किया है कि परियोजना के तहत कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा सरकारों की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे से अलग होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख