BSP के 6, BJP का 1 विधायक सपा में शामिल, अखिलेश ने कहा- भाजपा को नहीं मिलेंगे 403 उम्मीदवार

अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा सरकार से जनता दुखी है। गन्ना किसानों की बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।

Webdunia
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (13:35 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मायावती की बसपा के 6 विधायक सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही भाजपा के भी 1 विधायक ने सपा का दामन थाम लिया।
 
विरोधी पार्टियों के विधायकों के पार्टी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा परिवार भागता परिवार बन जाएगा। 
 
यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता दुखी है। गन्ना किसानों की बकाया राशि का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। 
 
दूसरी ओर अखिलेश यादव ने ट्‍वीट कर कहा कि भाजपा उप्र में अपने ‘चार सौ तीन’ मुख्यमंत्री भी घोषित कर दे तो भी जनाक्रोश के डर से उसे ‘चार सौ तीन’ टिकट मांगने वाले भी नहीं मिलेंगे। 
<

भाजपा उप्र में अपने ‘चार सौ तीन’ मुख्यमंत्री भी घोषित कर दे तो भी जनाक्रोश के डर से उसे ‘चार से तीन’ टिकट माँगनेवाले भी न मिलेंगे।

जो भाजपा साफ़ दिख रही है हारती
उसको भला कैसे मिलेंगे ‘टिकटार्थी’

भाजपा से त्रस्त उप्र की जनता भाजपा को एक-एक वोट के लिए तरसा देगी।#भाजपा_ख़त्म

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 30, 2021 >
जो भाजपा साफ़ दिख रही है हारती,
उसको भला कैसे मिलेंगे ‘टिकटार्थी’
 
भाजपा से त्रस्त उप्र की जनता भाजपा को एक-एक वोट के लिए तरसा देगी।
Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण