आगरा के सिकंदरा में हुई लोमहर्षक घटना, यमुना में डूबने से 6 किशोरियों की मौत, गांव में छाया मातम

ये सभी किशोरियां 12 से 15 वर्ष के आसपास थीं। मृतकों में से 3 सगी बहनें थीं और बाकी उनकी नातेदार थीं। मृतक किशोरियां गर्मी की छुट्टियों के चलते गांव घूमने आई हुई थीं।

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 4 जून 2025 (11:03 IST)
6 teenage girls drowned in Yamuna river: उत्तरप्रदेश के आगरा (Agra) जिले स्थित सिकंदरा (Sikandra) क्षेत्र के नगला नाथू गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां यमुना नदी में नहाने और रील बनाने गईं 6 किशोरियों (6 teenage girls) की डूबने से मौत हो गई। 6 किशोरियों की मौत से उनके गांव में मातम पसर गया। ये सभी किशोरियां 12 से 15 वर्ष के आसपास थीं। मृतकों में से 3 सगी बहनें थीं और बाकी उनकी नातेदार थीं। मृतक किशोरियां गर्मी की छुट्टियों के चलते गांव घूमने आई हुई थीं। इन सभी ने भीषण गर्मी से बचने और मौज-मस्ती के लिए युमना में डुबकी लगाई और वीडियो बनानी शुरू की, लेकिन इन सभी की मस्ती को चंद पलों में ग्रहण लग गया और ये नदी में डूब गईं।ALSO READ: UP : गोंडा में डूबने से 3 बच्चों की मौत, खेत में बने पोखर में गए थे नहाने
 
आखिरी वीडियो में कैद किशोरियां : आगरा का नगला नाथू गांव यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। जिसके चलते 6 किशोरियों ने गांव के पास बह रही यमुना नदी में नहाने की योजना बनाई और इस दौरान मस्ती के पलों को मोबाइल में कैद करने की मंशा रखी। अपनी योजना के तहत नहाने से पहले इनमें से एक किशोरी ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, जो उनका आखिरी वीडियो बन गया।ALSO READ: आंध्रप्रदेश में दर्दनाक हादसा, खेलते समय तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत
 
भंवर में फंसने के कारण डूब गईं : मिली जानकारी के मुताबिक नदी के जिस हिस्से में मस्ती करती किशोरियां नहा रही थीं, वहां कोई पक्का घाट नहीं है और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था। ये सभी अपनी धुन में मस्त थीं जिसके चलते ये धीरे-धीरे नदी के बीच धार में पहुंच गईं और उसमें डूबने लगीं।
 
जिस समय किशोरियां डूब रही थी, वहां कुछ बच्चे मौजूद थे। उन्होंने मृतकों को बचाने के लिए शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।ALSO READ: गुजरात में एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी में डूबे
 
सिकंदरा पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई : सिकंदरा पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पीएसी की गोताखोर टीम और स्टीमर भेजा गया। रेस्क्यू टीम ने तलाश करते हुए 6 किशोरियों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक इनमें से 4 किशोरियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि 2 को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन दोनों ने दम तोड़ दिया।
 
गांव में मातम पसरा : एक गांव की 6 किशोरियों के शव देखकर नगला नाथू गांव और उसके आसपास के इलाकों में मातम की लहर दौड़ गई है। यमुना घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर व्यक्ति इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है।
 
प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिवारों को शोक-संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं और उन्होंने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं न हो, इसके लिए यमुना नदी पर पक्के घाट बनाए जाएं और जोखिम वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। 
 
इस दर्दनाक हादसे ने 6 किशोरियों की जिंदगियों को लील लिया और पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। इस घटना से अन्य लोगों को भी सबक लेने की जरूरत है कि प्राकृतिक जल स्रोतों के पास जाने से पहले सावधानी के सभी मेजरमेंट जांच लें और सुरक्षा पुख्ता होने पर पानी में उतरें।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : मल्लिकार्जुन खरगे ने किया घटनास्‍थल का दौरा, बोले- हादसे के लिए जवाबदारी तय हो, पीड़ितों के परिजनों को देना चाहिए मुआवजा

तनाव और बढ़ा, इजराइल की खुली धमकी, हमले जारी रहे तो तबाह हो जाएगा तेहरान

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर क्‍या बोलीं प्रियंका गांधी

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

Rajasthan : पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी में मिला शव

अगला लेख