यूपी में बस व ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, योगी ने जताया दु:ख

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (11:58 IST)
लखीमपुर खीरी (उत्तरप्रदेश)। लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक और निजी बस के बीच भीषण टक्कर में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दु:ख जाहिर करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस उपाधीक्षक प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि धौरहरा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही एक निजी बस की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर ऐरा पुल पर सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। मृतक संख्या बढ़ने की भी आशंका है।
 
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव का काम शुरू कराया और घटना में बुरी तरह पिचक चुकी बस को गैस कटर से काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया दुर्घटना में घायल हुए 14 लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
 
सूत्रों के मुताबिक शवों की शिनाख्त की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दु:ख प्रकट किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है, साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत कार्य को युद्धस्तर पर चलाने के आदेश भी जारी किए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस नेता ने फिर की औरंगजेब से महाराष्‍ट्र सीएम की तुलना

एक कत्ल कई कहानियां, तांत्रिक क्रियाओं का जुनून, पति के साथ मुस्कान की खूनी होली

लोकप्रिय कवि विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा इस साल का ज्ञानपीठ सम्मान

योगी ने उठाया सवाल, अगर बांग्लादेश रेडीमेड परिधान निर्यात में आगे निकल सकता है तो भारत क्यों नहीं

विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट को लेकर खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अगला लेख